जिला स्तरीय अंतर महाविद्यालयीन भारतीय मंत्रीस्तरीय संसद का आयोजन
पूर्व मंत्री स्व दादा निर्भय सिंह पटेल की स्मृति में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन
दिव्यांग विद्यार्थियों ने भी प्रतियोगिता में लिया भाग
इंदौर। विधायक एवं स्व दादा निर्भय सिंह पटेल स्मृति विचार मंच के संयोजक मनोज पटेल ने बताया कि मध्य-प्रदेश के पूर्व मंत्री स्व निर्भय सिंह पटेल के 30 वें पुण्य स्मरण समारोह पर आयोजित भारतीय मंत्रीस्तरीय संसद के अंतर्गत जिला स्तरीय अंतर महाविद्यालयीन वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन जाल सभागृह में जनपद अध्यक्ष गुमान सिंह पंवार, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, जिला मंत्री जालम सिंह सोलंकी, पार्षद सोनाली धारकर, मंडल अध्यक्ष राजू जाट, देवकरण दरबार, सोहन पटेल, सुनील जाधव, सुशील शर्मा की उपस्थिति में हुआ।
विधायक श्री पटेल ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रतिभागियों को विदेश मंत्रालय की भूमिका निभाते हुए वर्तमान मैनीफेस्टो एवं नीतियों का अवलोकन करते हुए अपने विचार रखने एवं युवाओं को नीति निर्माण एवं शासन व्यवस्था को समझाने, नेतृत्व कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
विधायक श्री पटेल ने बताया कि मंत्री स्तरीय संसद में "क्या विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय लक्ष्य की प्राप्ति हेतु भारत की विदेश नीति को वैश्विक नेतृत्व आधारित कूटनीतिक दृष्टिकोण को और बढ़ावा देना चाहिए" विषय पर आधारित वाद - विवाद प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्रः- छात्राओं ने पक्ष और विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किये। प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यो, वैश्विक रिश्ते में प्रगाढ़ता, g 20 की अध्यक्षता करने, ग्लोबल साउथ में विकासशील देशों की आवाज को उठाने, खाड़ी देशों से मजबूत सम्बन्ध जैसे विषयों पर विचार रखते हुए 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया।
निर्णायक विश्व विद्यालय की डिबेटर रही शिक्षाविद डॉक्टर रचना बजाज, श्वेता शारडा, अधिवक्ता मयंक शर्मा थे। विपक्ष में प्रथम सेज कॉलेज के शोभित नागर , द्वितीय होल्कर कॉलेज के भूपेंद्र यादव रहे एवं पक्ष में प्रथम आईपीएस कॉलेज की छात्रा संस्कृति शर्मा और द्वितीय प्रेस्टीज कॉलेज के छात्रः आयुष चौहान रहे। ओवरऑल विजेता प्रथम संस्कृति शर्मा एवं द्वितीय आयुष चौहान रहे।

