रेलवे रनिंग रूम में गणेश उत्सव के समापन पर भंडारे का आयोजन

  • Share on :

10 दिवसीय गणेश उत्सव के समापन पर महाप्रसादी का आयोजन, रणजीत टाइम्स ने रेलवे अधिकारी-कर्मचारियों का किया सम्मान
इंदौर। रेलवे रनिंग रूम में सूरज बौरासी मित्र मंडल द्वारा 10 दिवसीय गणेश उत्सव के समापन के अवसर पर भंडारे एवं महाप्रसादी का आयोजन किया गया। रेलवे रनिंग रूम के पदाधिकारीगण एवं पूरी टीम के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मिथुन पासी, विजय कैथवास, सूरज बौरासी, निलेश , नवीन,विजय वर्मा,विनय,देवेंद्र, सचिन, नितिन, विक्की, समीर, सलमान, राहुल (खुशीराम जी),(संदीप मालवीय),(भूपेश शोर),(आलोक सोनी) एवं विशाल सहित अन्य सहयोगियों की सहभागिता रही।

इस अवसर पर रणजीत टाइम्स न्यूज़ चैनल की टीम द्वारा रेलवे के अधिकारीगण एवं कर्मचारियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। टीम की ओर से उन्हें माँ अहिल्या की प्रतिमा सप्रेम भेंट की गई।
भंडारे में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने महाप्रसादी ग्रहण की। आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी पदाधिकारीगण, अधिकारीगण एवं कर्मचारियों का रणजीत टाइम्स परिवार ने आभार व्यक्त किया। 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper