सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
स्थान: बालक छात्रावास, कठौतिया
बालक छात्रावास, कठौतिया में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रावास अधीक्षक डोकल सिंह मरकाम, नवांकुर प्रभारी कृष्णा साहू एवं जितेंद्र परते, मेंटर निर्मल सिंह मरकाम, चिरौंजी लाल बसल एवं पप्पी साहू तथा प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष तामेश्वर साहू उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण करने तथा अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाना, प्राकृतिक संतुलन बनाए रखना तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं स्वस्थ वातावरण तैयार करना है।
संदेश: “पेड़ लगाएँ, पर्यावरण बचाएँ, हरित एवं स्वच्छ ग्राम बनाएँ।”
शिवम् प्रजापति डिंडोरी

