अफगानिस्तान पर पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक: पक्तिका और कुनार में तड़के बमबारी, 3 की मौत
नई दिल्ली. अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांतों पक्तिका और कुनार में पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों द्वारा हवाई हमलों किए हैं. स्थानीय समय के अनुसार ये हमले करीब सुबह 3 से 4 बजे के बीच हुए. प्रारंभिक रिपोर्ट्स के मुताबिक कुनार प्रांत में तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. पक्तिका प्रांत के बर्मल जिले में दो हमले हुए, जिनमें एक खाली घर और एक पुरानी दुकान को निशाना बनाया गया. इन हमलों में कोई हताहत होने की खबर नहीं है.
यह घटना दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव को दिखाती है. सीमा पार इस तरह के हवाई हमले अफगानिस्तान-पाकिस्तान संबंधों में बार-बार सामने आते रहे हैं. पाकिस्तान अक्सर दावा करता है कि वह अफगान क्षेत्र में छिपे आतंकी ठिकानों को निशाना बना रहा है, जबकि अफगान पक्ष इन्हें नागरिक क्षेत्रों पर हमला बताता है. स्थानीय अधिकारियों और मीडिया के अनुसार हमले रात के समय हुए जब लोग घरों में सो रहे थे. इससे तबाही का असर और भी गंभीर हो जाता है.
साभार आज तक

