गोकुल नगर में सात दिनों से गूंज रहा ‘गोकुल के राजा’ का जयघोष

  • Share on :

2018 से निरंतर विराज रहे गणपति बप्पा, आरती-कीर्तन और विभिन्न गतिविधियों से बना पारिवारिक माहौल
रणजीत टाइम्स | गणेशोत्सव विशेष
इंदौर। कनाड़िया रोड स्थित गोकुल नगर में हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी “गोकुल के राजा” का भव्य आगमन हुआ। गणेशोत्सव के सात दिन पूर्ण होने के साथ ही पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। कॉलोनी के रहवासी, महिलाएं, बच्चे और वरिष्ठजन प्रतिदिन सुबह और शाम पंडाल में एकत्रित होकर भगवान श्री गणेश की आरती एवं पूजा-अर्चना में शामिल हो रहे हैं।

गोकुल नगर में वर्ष 2018 से लगातार “गोकुल के राजा” की स्थापना की जा रही है। आयोजन की विशेषता यह है कि यह केवल धार्मिक आयोजन न रहकर पूरी कॉलोनी को एक परिवार की तरह जोड़ने का माध्यम बन गया है। सुबह से ही श्रद्धालुओं का पंडाल में पहुंचना शुरू हो जाता है और शाम को आरती के समय बड़ी संख्या में रहवासी एकत्रित होते हैं।

गणेशोत्सव के दौरान बच्चों एवं परिवारों के लिए विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जाती हैं। महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन किया जाता है और प्रतिदिन अलग-अलग परिवारों एवं श्रद्धालुओं के सहयोग से भगवान श्री गणेश को प्रसाद अर्पित कर सभी भक्तों में वितरित किया जाता है। सामूहिक सहभागिता के कारण पूरे उत्सव में आपसी प्रेम, सौहार्द और पारिवारिक वातावरण देखने को मिल रहा है।

गोकुल नगर, कनाड़िया रोड, डी-मार्ट के सामने आयोजित इस गणेशोत्सव को सफल बनाने में कार्यकारी सदस्यों राजेश दुबे, ओमप्रकाश सिंह, जितेंद्र तीमेचा, संजय पारूकर, सौरभ वर्मा, कवि शंकर, अमन अरोड़ा, नितिन यादव, अमित सक्सेना, संदीप जैन, यतीन शाह, विकास जैन एवं ललित जैन सहित कॉलोनी के रहवासियों का विशेष सहयोग मिल रहा है।

इस अवसर पर रणजीत टाइम्स के प्रधान संपादक श्री गोपाल गवंडे भी प्रतिवर्ष की तरह गोकुल के राजा के दर्शन एवं आरती में सम्मिलित हुए और भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद लिया।
आयोजकों और रहवासियों का कहना है कि गणपति बप्पा के आशीर्वाद से यह परंपरा इसी तरह निरंतर आगे बढ़ती रहे और गोकुल नगर में सुख, समृद्धि, एकता एवं सद्भाव बना रहे।
गणपति बप्पा मोरया! मंगलमूर्ति मोरया!
जय श्री गणेश!

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper