झांसी तिराहा तुलसी नगर में 'तुलसी नगर के राजा' गणेश उत्सव की धूम, 20-25 वर्षों से जारी है परंपरा

  • Share on :

शिवपुरी से ऋषि गोस्वामी की रिपोर्ट
शिवपुरी। झांसी तिराहा स्थित तुलसी नगर में इस वर्ष भी गणेश उत्सव अत्यंत धूमधाम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जा रहा है। झांसी तिराहा तुलसी नगर के राजा युवा समिति के तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम विगत 20 से 25 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है।  
 समिति के सदस्य  रविंद्र कुमार शर्मा भैया) ने बताया कि मुंबई की तर्ज पर शिवपुरी में भी गणेश उत्सव को भव्य रूप में मनाने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। इस बार भी पंडाल में भगवान गणेश की आकर्षक एवं भव्य प्रतिमा विराजमान की गई है।  
सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला
11 दिवसीय इस महोत्सव में कई प्रकार की प्रतियोगिताएं और धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं:  
आतिशबाजी के साथ स्वागत: भगवान गणेश का पंडाल में भव्य स्वागत आतिशबाजी के साथ किया गया।  
प्रतियोगिताएं: राधाष्टमी के उपलक्ष्य में मटकी फोड़ प्रतियोगिता, डांस कॉम्पिटिशन और बच्चों के लिए विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।  
विशेष झांकी: गोवर्धन पर्वत उठाते हुए भगवान श्रीकृष्ण की विशेष झांकी सजाई गई।  
जागरण एवं भंडारा: सांवरा  म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भव्य जागरण तथा महाभंडारे का आयोजन भी कार्यक्रम का प्रमुख हिस्सा है।  
समिति के सदस्य युवराज सेंगर ने कहा कि तुलसी नगर के राजा के प्रति क्षेत्रवासियों की अटूट आस्था है। मान्यता है कि बाबा हर घर में खुशियां और समृद्धि प्रदान करते हैं। अनंत चतुर्दशी को पूरी तुलसी नगर क्षेत्र की जनता भव्य शोभायात्रा निकालकर भगवान गणेश का विसर्जन करेगी।

वाईट रविंद्र कुमार शर्मा 
वाईट युवराज सेंगर

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper