परवाज़-ए-हुनर: हुनर को पहचान, महिलाओं को उड़ान
फैशन डिज़ाइनर आसिफ़ शाह हर साल पांच छात्राओं की फीस देंगे, पाकीजा ग्रुप के इक़बाल गौरी, पार्षद फौजिया शेख अलीम और उद्योगपति साबिर खान ने भी बढ़ाया हौसला
सह संपादक अनिल चौधरी
इंदौर। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके हुनर को मंच देने के उद्देश्य से AIZEE Fashion Academy ने मन्नत गार्डन, ग्रीन पार्क, धार रोड पर “परवाज़-ए-हुनर” कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि मशहूर फैशन डिज़ाइनर आसिफ़ शाह रहे, जबकि पाकीजा ग्रुप के इक़बाल गौरी, पार्षद फौजिया शेख अलीम, उद्योगपति साबिर खान और प्रधान संपादक शादाब खान, वरिष्ठ पत्रकार समीर खान व संपादक वाजिद अली कुरैशी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अकादमी के डायरेक्टर मुजाहिद इस्लाम और फाउंडर एवं फैशन डिज़ाइनर शाइन खान ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत “रंग-ए-हिना 2.0” मेहंदी प्रतियोगिता से हुई। इसके बाद Student Brand Launch Pad के तहत छात्राओं ने अपने हुनर और ब्रांड प्रस्तुत किए। महिला उद्यमियों, बुटीक संचालिकाओं और होम-बेस्ड बिजनेस से जुड़ी महिलाओं ने भी अपने उत्पाद प्रदर्शित किए।
आसिफ़ शाह ने अकादमी के प्रयासों की सराहना करते हुए हर साल पांच छात्राओं की फीस देने और फैशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सहयोग का संकल्प लिया। उन्होंने छात्राओं को प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया।
इक़बाल गौरी और पार्षद फौजिया शेख अलीम ने भी छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें हुनर निखारने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण, व्यावसायिक शिक्षा और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में प्रेरणादायी पहल साबित हुआ।

