सट्टेबाजी से ग्रसित हुई पवन नगरी पुलिस बनी मूकदर्शक आमजन परेशान

  • Share on :

प्रदीप सिंह बघेल 
उमरिया। उमरिया जिले की धार्मिक नगरी पाली में पुलिस का खौफ नाममात्र रह गया है। सट्टेबाजो ने पूरे शहर को अपनी गिरफ्त में ले रखा है ।
जगह-जगह सट्टेबाज 1 का 80 रुपय का झांसा देकर बाजारों में घूमते शहर में घूमते नजर आसानी से नजर आ रहे हैं, जबकि अवैध सट्टेबाजी का कारोबार जोरों पर है लोग का कहना है कि आखिर इस पर कार्रवाई करेगा कौन पाली नगर के प्रमुख चौराहों व गलियों में सट्टेबाज हाथ में मोबाइल लेकर 1 का 80 रुपय बता कर शहर की गलियों में घूमते हुए आसानी से नजर आ जाएंगे वही क्रिकेट मैच वा अन्य आयोजन में सट्टेबाज बेखौफ सक्रिय हो जाते हैं वही जब आम नागरिकों को इनके बारे में जानकारी है तो पुलिस के हाथ इन तक आखिर क्यों नहीं पहुंचते यह सबसे बड़ा सवाल है पुलिस को ,इन गतिविधियों की पूरी जानकारी होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। अतीत में भले ही कुछ गिरफ्तारियां जिले के पुलिस के कप्तान को दिखाने के लिए हुई हों, लेकिन हाल के दिनों में सट्टेबाज बिंदास सक्रिय हैं।
लोगों का कहना है कि कानून हाथों में थामे ए सट्टेबाज घूम रहे हैं। रामनवमी जैसे पर्व से पहले यह अवैध धंधा सामाजिक शांति के लिए खतरा बन रहा है। जिले के पुलिस के कप्तान से नागरिकों ने उम्मीद लगाई है की इस सट्टे के खेल को तत्काल बंद करने की उम्मीद लगाए हुए हैं
और इस अवैध धंधे से जुड़े हुए व्यक्तियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की गुहार लगा रहे है।
पुलिस प्रशासन द्वारा इस पर क्या करवाई की जाती है इसका इंतजार है l

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper