सेवा निवृत्त शासकीय सेवकों के लंबित स्वत्वों का किया गया त्वरित निराकरण

  • Share on :

डिंडौरी। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत कार्यरत एवं सेवा निवृत्त शासकीय सेवकों के लंबित स्वत्वों के त्वरित निराकरण की कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि किसी भी सेवा निवृत्त कर्मचारी को पेंशन, ग्रेच्युटी, जीपीएफ/डीपीएफ, एनपीएस, अवकाश नगदीकरण सहित अन्य देय स्वत्वों के भुगतान के लिए जनसुनवाई में आने की आवश्यकता न पड़े। संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी सेवा निवृत्ति के पूर्व ही आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर सेवा निवृत्ति की तिथि पर पात्रतानुसार समस्त स्वत्वों का भुगतान सुनिश्चित करें।
           निर्देशों के पालन में जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत सेवा निवृत्त कर्मचारियों के लंबित स्वत्वों के 10 प्रकरणों का निराकरण किया गया है। इनमें उपादान का 01 तथा समूह बीमा योजना के 09 प्रकरण शामिल हैं। विकासखण्ड डिण्डौरी के सेवा निवृत्त सहायक शिक्षक श्री रघुवीर सिंह तेकाम को उपादान का लाभ प्रदान किया गया। इसी प्रकार विकासखण्ड मेंहदवानी के श्री नेमचंद सुरेश्वर एवं श्री लक्ष्मी प्रसाद साहू, विकासखण्ड करंजिया के श्री प्रहलाद सिंह वट्टे, विकासखण्ड समनापुर के श्री अरविंद कुमार पूषाम सहित 05 अन्य कर्मचारियों को समूह बीमा योजना का लाभ प्रदान किया गया है। विभाग अंतर्गत लंबित प्रकरणों का पात्रतानुसार निराकरण कलेक्टर के निर्देश पर निरंतर किया जा रहा है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper