हत्या से आक्रोशित लोगों ने किया हाईवे जाम, पुलिसकर्मी को भी पीटा

  • Share on :

सीवान। सीवान में हत्या से आक्रोशित लोगों ने सदर अस्पताल में जमकर बवाल किया। इतना ही नहीं  एक पुलिसकर्मी की पिटाई भी कर दी। लोगों ने पुलिस के ऊपर लापरवाही और देर से पहुंचने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि रविवार रात को सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के तितरा बाजार से एक युवक का अपहरण कर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी। मृतक तितरा के रहने वाला भगवान यादव का पुत्र विशाल कुमार(23) है। इस घटना के विरोध में सोमवार सुबह में गुस्साए लोगों ने मैरवा-सीवान हाईवे को जाम कर दिया और हंगामा करने लगे। लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और अपराधियों की गिरफ्तारी करे। 
परिजनों के अनुसार] विशाल रविवार की शाम सात बजे ठेपहा बाजार जा रहा था। घर से जैसे ही निकला अपराधियों ने विशाल का अपहरण कर लिया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी है। शव को गांव के ही बाहर सरकारी स्कूल के पीछे फेंक दिया था। इधर काफी देर तक विशाल जब घर वापस नहीं आया तो घर वालों ने फोन किया। फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। इसके बाद घर वालों ने उसे ढूंढना शुरू किया है। काफी ढूंढने के बाद उसका पता नहीं चला। इस दौरान गांव वालों ने पुलिस को सूचना दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस को सूचना देने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। 
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper