दिन में ठिठुरने लगे लोग,  कई जिले-छाया रहा कोहरा, बारिश होने के आसार

  • Share on :

भोपाल। मध्यप्रदेश का मौसम नए साल से ही बदला हुआ है। बीते दो दिन से ठंड ने जोर पकड़ा है। दिन में लोग ठिठुरने लगे हैं। शुक्रवार को भी कई जिलों में मावठे की बारिश हुई है। राजधानी भोपाल में अलसुबह कुछ इलाकों में करीब पौन घंटे तक पानी गिरा है। प्रदेश के कई जिलों में कोहरा छाया हुआ है। बताया जा रहा है कि अगले कुछ दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। ग्वालियर में बीती रात सबसे ठंडी रही। यहां रात का पारा 7.9 डिग्री तक पहुंच गया। बीते 24 घंटे में 3 डिग्री गिरावट दर्ज की गई। वहीं गुरुवार दिन में 14.7 डिग्री तापमान रहा था। 
मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही रहने वाला है। शुक्रवार को भी 14 जिलों में बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, नर्मदापुरम, सागर, बैतूल, जबलपुर, कटनी, मंडला, उमरिया, डिंडौरी, शहडोल, अनूपपुर में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. राजेश खबसे ने बताया कि  उत्तर भारत में पहाड़ों पर हो रही न बर्फबारी व उत्तर- पूर्वी दिशाओं से ठंडी हवाएं आने व अरब सागर के पश्चिमी भाग में एक कम दबाव का क्षेत्र  विकसित होने के कारण बादल व बारिश तो कहीं ठंड देखने को मिल रही है। एक टर्फ लाइन उत्तर प्रदेश से लेकर मध्य प्रदेश व पश्चिमी भाग मे बनी होने कारण भी बादल छाए रहने की संभावना है। 
भोपाल में बारिश
राजधानी में मावठे की बारिश ने शहर को भिगो दिया। शहर के कई इलाकों में 30 से 45 तक बूंदें पड़ती रहीं। सर्द हवाओं से ठंडक बढ़ने लगी है। आज भी जिले में बारिश की संभावना जताई जा रही है। 
इंदौर में तेज ठंड
इंदौर में बीते दो दिनों से ठंड तेजी से बढ़ी है। सर्द हवाओं से लोग दिनभर ठिठुरते रहे। शुक्रवार सुबह शहर में धुध रही। बादल बने हुए हैं। इस वजह रात में सर्दी अपेक्षाकृत कम रही। शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 15 डिग्री दर्ज किया गया। बादलों के छंटने के बाद रात का पारा तेजी से गिरेगा। 
उमरिया में 50 मीटर दूर भी नहीं दे रहा दिखाई
उमरिया जिला भी कोहरे के आगोश में है।लगातार ठिथुरन होने की वजह से लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। शुक्रवार सुबह विजिबिलिटी काफी कम हो गई, जहां 50 मीटर से दूर लोगों को दिखाई भी नहीं दे रहा है। उमरिया जिले के पाली के क्षेत्र का मौसम ऐसा ही रहा है। यहां सूर्य के दर्शन नहीं हो रहे हैं।
दमोह में हल्की बारिश के बाद बड़ी ठंड
दमोह में गुरुवार रात से हल्की बारिश हो रही है इसके साथ ही सुबह से कोहरा छाया हुआ है, जिससे काफी तेज ठंड हो रही है। अभी 4 दिनों तक इसी तरह मौसम बने रहने की उम्मीद जताई जा रही है। सुबह से सड़कें सूनी दिखाई दी और जगह, जगह पानी भरा दिखाई दिया। बारिश के कारण सड़कों पर अलाव जलते नहीं दिखाई दिए और लोग अपने घरों में ही बने रहे। सीजन का सबसे ठंडा दिन गुरुवार रहा। गुरुवार को दिन और रात के तापमान में महज 4.2 डिग्री का अंतर रह गया है। 
गुरुवार को अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री पर पहुंच गया, जो सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। इस तरह गुरुवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री पर आ गया। जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। शुक्रवार सुबह से घना कोहरा छाया रहा और ओस गिरी। बादलों की वजह से पथरिया,  बटियागढ़ क्षेत्र में चना, मसूर में इल्ली बका प्रकोप देखा जा रहा है तो सरसों में माहू नामक कीट लगने लगा है। 
शहडोल में हाईवे पर बड़े वाहनों की लगी लंबी कतार 
शहडोल में दो दिनों से मौसम ने करवट बदली है। शुक्रवार सुबह अचानक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला। शहडोल शहर के साथ साथ गांव भी कोहरे की चादर से ढंके रहे। सुबह से अब तक वाहन चालक सड़क पर वाहन को धीरे-धीरे ही चला पा रहे हैं। दृश्यता काफी कम है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दृश्यता 30 मीटर से भी कम रही। सुबह 10 बजे तक शहडोल शहर में घना कोहरा छाया रहा। वाहन चालक हेड लाइट जलाकर सड़कों पर वाहन चलाते दिखे। 
लंबी छुट्टियों के बाद शुक्रवार को स्कूल फिर से शुरू हुए हैं। सुबह से स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। घने कोहरे के कारण सुबह के स्कूल भी प्रभावित हुए हैं। घना कोहरा होने के कारण हाइवे पर भारी वाहन चालकों ने वाहनों को खड़ा कर कोहरा के काम होने का इंतजार सुबह से करना शुरू कर दिया है। वाहन चालको का कहना है कि कोहरा काफी है जिसकी वजह से सड़क पर वाहन चलाने में उन्हें दिक्कत हो रही है।
 साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper