पेटलावद पुलिस ने बामनिया अपहरण का किया पर्दाफाश
करीब 01 करोड़ रुपये के लेन-देन के विवाद में अपहरण करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार
अपहृत युवक को पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई कर आरोपियों के चंगुल से कराया था मुक्त, घटना में प्रयुक्त कार जब्त
रिपोर्टर :- सलीम हुसैन
घटना का विवरण
दिनांक 28.08.2026 को फरियादी योगेश पिता अशोक कुमार व्यास निवासी खवासा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके काका संजय व्यास की मृत्यु हो जाने के कारण पहली राखी का त्योहार मनाने के लिए उनके परिवार के अपूर्व पिता मनोज शर्मा निवासी जाल छात्रावास, मक्सी रोड, उज्जैन, खवासा आए हुए थे। इसी दौरान अपूर्व शर्मा बामनिया में मंचूरियन खाने के लिए गए थे, जहां वैगनआर कार क्रमांक MP09ZL1667 में आए तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लेन-देन के विवाद को लेकर उनका अपहरण कर लिया गया।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पेटलावद में अपराध क्रमांक 393/28.08.2026, धारा 140(3) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक झाबुआ देवेंद्र पाटीदार द्वारा अपहृत व्यक्ति को शीघ्र आरोपियों के कब्जे से मुक्त कराने तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया एवं एसडीओपी पेटलावद सुश्री अनुरक्ति सबनानी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पेटलावद निरीक्षक निर्भयसिंह भूरिया के नेतृत्व में पुलिस चौकी बामनिया की टीम गठित की गई।
पुलिस टीम द्वारा घटना के तत्काल बाद आरोपियों की घेराबंदी करते हुए बामनिया से उज्जैन तक लगातार पीछा किया गया। पुलिस की सक्रियता एवं घेराबंदी को देखकर आरोपी अपहृत अपूर्व शर्मा को इंदौर के देवास नाके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए अपहृत युवक को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया।
अपहृत अपूर्व शर्मा से पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य करने तथा करीब एक करोड़ रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते आरोपियों द्वारा दिनांक 28.08.2026 को कार से बामनिया पहुंचकर अपूर्व शर्मा का अपहरण किया गया था।
प्रकरण में आरोपियों की पहचान निम्नानुसार की गई
प्रकाश कुमार पटेल पिता कौशल पटेल, उम्र 36 वर्ष, निवासी 53-C/A-2, तुलसी नगर, थाना लसूड़िया, इंदौर आयुष तिवारी पिता लालू तिवारी, उम्र 26 वर्ष, निवासी पिपलगुंज, खरगोन, हाल निवासी चित्रा नगर, इंदौर। सुनील कुमार पटेल पिता रामजी पटेल, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 07, धिरोली, अनूपपुर, हाल निवासी गणेशपुरी, इंदौर।
घटना के बाद से ही पुलिस टीम द्वारा इंदौर एवं उज्जैन में आरोपियों की तलाश की जा रही थी। आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई। इसी दौरान दिनांक 08.10.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मुख्य आरोपी प्रकाश पटेल अपने साथियों के साथ कार में इंदौर के विजय नगर एवं महालक्ष्मी नगर क्षेत्र में घूम रहा है।
सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अपहरण की घटना में प्रयुक्त मारुति वैगनआर कार क्रमांक MP09ZL1667 को भी जब्त किया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

