पर्यावरण के क्षेत्र में मिल का पत्थर साबित होगा पौधा वितरण महा-अभियान पद्मश्री महेश शर्मा
रोजगार वाले फलदार छायादार एवं धार्मिक पौधों के 21000 पौधों का हुआ वितरण
रिपोर्टर :- सलीम हुसैन
झाबुआ। सामाजिक महासंघ झाबुआ पर्यावरण असंतुलन को दूर करने एवं जन-जन में पर्यावरण के प्रति जन जागरूकता लाने के लिए प्रतिवर्ष हजारों पौधों का वितरण करता आया है इसको लेकर इस वर्ष 27 जुलाई को भी पौधा वितरण महा अभियान का आयोजन किया गया इस दौरान उपस्थित लोगों को रोजगार वाले फलदार पौधे छायादार पौधे एवं पूजा पाठ में काम आने वाले धार्मिक पौधों का वितरण किया गया
बाकायदा इन पौधों की मॉनिटरिंग करने के लिए सभी का पंजीयन भी किया गया पिछले 5 वर्षों में डेढ़ लाख पौधों का वितरण किया गया है उसमें लगभग 120000 पौधे आज भी लहलहा रहे हैं
इस अवसर पर सामाजिक धार्मिक रचनात्मक संगठनों के पदाधिकारी के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण जन अपने-अपने स्तर पर पौधे लेने कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए थे इस अवसर पर पौधे को पेड़ बनाने का संकल्प भी सभी को दिलाया गया कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पद्मश्री महेश शर्मा, जिला विधिक सहायता अधिकारी जयदीप महाणिक,पद्मश्री रमेश परमार शांति परमार सकल व्यापारी सहकारी शाख संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र यादव समाज सेवी अशोक शर्मा किरण शर्मा एवं आत्मनिर्भर भारत के राष्ट्रीय संयोजक ओम शर्मा उपस्थित थे
पौधा वितरण अभियान क्रांतिकारी काम
पद्मश्री महेश शर्मा ने कहा कि पर्यावरण को लेकर जिले में क्रांतिकारी बदलाव आता जा रहा है जल संरचनाओं के साथ-साथ मातानो वन एवं पौधारोपण कार्यक्रम बड़े पैमाने पर जिले में चल रहा है इस कड़ी में सामाजिक महासंघ की यह पहल आने वाले समय में मिल का पत्थर साबित होगी पद्मश्री रमेश परमार ने कहा कि हाथी पाव एवं आसपास की पहाड़ियों पर बड़े पैमाने पर पौधरोपण की आज आवश्यकता है जहां पर भी अतिक्रमण हो रहे हैं उन जगहों पर पौधारोपण किया जाना चाहिए जिला विधिक सहायता अधिकारी जयदीप महाणिक ने एक कहानी के माध्यम से पौधारोपण की महत्ता पर प्रकाश डाला इस अवसर पर आत्मनिर्भर भारत के राष्ट्रीय संयोजक ओम शर्मा ने पर्यावरण अ संतुलन के किए किये जा रहे हैं सामाजिक महासंघ के कार्यों जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि लोगों को एक पौधा लगाकर उसे बड़ा करने का संकल्प लेना चाहिए
पौधे को पेड़ बनाने का लिया संकल्प
पर्यावरण के क्षेत्र में लगातार अपनी सेवाएं दे रहे राजकुमार देवल ने इस अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को पर्यावरण सहेजने का संदेश देते हुए पौधे को बड़ा करके पेड़ बनाने का संकल्प भी दिलावाया साथ ही कहा कि बच्चों कि जैसे देख रेख जैसे की जाती है वैसे ही पौधे को भी बड़ा करना चाहिए
21000 पौधों का हुआ वितरण
सामाजिक महासंघ के अजय सिंह पवार एवं विनोद जायसवाल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजाति के 21000 पौधों का वितरण किया गया जिसमें आम जाम नींबू सूरजना फली पीपल सीताफल बेलपत्र जामुन तुलसी नीम एवं अन्य प्रजाति के पौधे वितरित किए गए फलदार पौधे बांटने का उद्देश्य ग्रामीण जन अपने खेतों में लगाकर उनसे रोजगार प्राप्त कर सकते हैं साथ ही छायादार पौधे लगाकर रहागीरों के लिए छांव की व्यवस्था हो सकेगी इसी के साथ-साथ धार्मिक वृत्ती के पौधे के वितरण से महिलाओं को फल और पत्तों के माध्यम से ईश्वर की सेवा करने का मौका मिलेगा
पौधों की मॉनिटरिंग करने के लिए पंजीयन करके हुआ वितरण
सामाजिक महासंघ झाबुआ के हरीश लाल शाह एवं राधेश्याम परमार दादू भाई ने बताया कि इस वर्ष भी जिन लोगों को पौधे वितरित किए गए हैं बाकायदा उनका पंजीयन किया गया ताकि इसकी मॉनिटरिंग समय-समय पर की जा सकेगी सामाजिक महासंघ के कार्यकर्ता वर्ष में चार बार फोन लगाकर इस इन पौधों की सुध लेते हैं व आवश्यक जानकारियां लोगों को देते हैं
पौधा लेने के लिए ग्रामीणों में रहा जबरदस्त उत्साह
कार्यक्रम में झाबुआ शहर के आसपास के ग्रामीण जन बड़ी संख्या में अपने-अपने वाहन लेकर पौधे लेने पहुंच गए थे ग्रामीणों ने फलदार पौधे ले जाने का संकल्प लिया कुछ ग्रामीण सवारी रिक्शा पिकअप वाहन ट्रैक्टर एवं अन्य संसाधनों से अपने-अपने पौधे ले गए सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी गांव में बड़े पैमाने पर पौधरोपण करने के लिए अपने-अपने वाहनों से पौधे लेकर गए हैं
पांच वर्षों की मेहनत से 120000 पौधे हो गए हैं बड़े
सामाजिक महासंघ के अध्यक्ष नीरज सिंह राठौर एवं महासचिव उमंग सक्सेना ने बताया कि 5 वर्षों में 150,000 पौधे बांटे गए यह पौधा वितरण महा अभियान पिछले 5 वर्षों से लगातार जारी है इसी क्रम में इस वर्ष 21000 पौधे का वितरण किया गया खुशी की बात यह है कि बांटे गए 150000 पौधों में से लगभग 1,20,000 पौधे बड़े होकर लहलहा रहे हैं रहे हैं कई पौधे तो फल देने की स्थिति में आ गए हैं जिससे ग्रामीण जन अपनी आजीविका चला रहे हैं महिलाएं इन पौधों से पूजा पाठ के लिए फूल और पत्ते ग्रहण कर रहे हैं पौधा वितरण महाभियां में झाबुआ के सामाजिक संगठनों व्यापारियों एवं समाजसेवी साथियों का भरपूर सहयोग हमेशा रहता है वह तन मन धन से सहयोग प्रदान करते हैं ताकि ऐसे आयोजन किऐ जा सके
कार्यक्रम में इनका रहा विशेष सहयोग
पौधा वितरण महा अभियान दिनांक 27 जुलाई को किया गया जिसमें झाबुआ शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारीयों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि बिट्टू सिंगार जयंत बैरागी रतन सिंह राठौड़ गणेश उपाध्याय डॉक्टर के के त्रिवेदी नवीन पाठक कमलेश पटेल डॉक्टर लोकेंद्र सिंह राठौर मुकेश बैरागी चेतन व्यास पार सिंह वसुनिया कानजी भाई भूरिया मोहक सिंह राठौड़ अजय सिंह पवार मधुसूदन शर्मा भेरू सिंह सोलंकी पटेलिया समाज के अध्यक्ष रूप सिंह खपेड डॉक्टर संतोष प्रधान पुरुषोत्तम ताम्रकार अब्दुल रहीम अबू दादा प्रदीप व्यास रेहान शेख राजकुमार देवल शीतल जादौन भारती राठौर कुंता सोनी अनीता जाखड़ मंजू देराश्री सामाजिक महासंघ महिला मंडल संकल्प ग्रुप महिला मंडल एवं शहर में काम करने वाली अनेक माताएं इस आयोजन में उपस्थित होकर अपनी सेवाएं प्रदान कर रही थी कार्यक्रम का संचालन जैन बैरागी एवं नीरज सिंह राठौड़ ने किया वह आभार सामाजिक महासंघ कैसे सचिव महासचिव एडवोकेट उमंग सक्सेना ने माना।

