गांधी जयंती पर बैकुंठ धाम कॉलोनी में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

  • Share on :

सह संपादक अनिल चौधरी 
गांधी जयंती के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली संवर्धन के उद्देश्य से  बैकुंठ धाम कॉलोनी के गार्डन नंबर-1 में बैकुंठ धाम कॉलोनी रहवासी संघ द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।यह पौधारोपण लायन रमेश गुप्ता के स्वर्गीय पिता श्री चिरौंजीलालजी गुप्ता एवं लायन दिनेश रणधर की बैकुंठवासी मातुश्री श्रीमती राधा देवी रणधर की पुण्यस्मृति में किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के सुगंधित एवं औषधीय पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में लायंस क्लब ईस्ट, लायंस क्लब सेंट्रल, लायंस क्लब ऑफ इंदौर सिटी एवं शाश्वत क्लब के लायन एन.के. मेहता, शोभा दुबे मैडम सहित अन्य लायन सदस्यगण तथा बैकुंठ धाम कॉलोनी रहवासी संघ के शैलेंद्र डांगी, राजेंद्र बिराणी, सुनील संघवी, रमेश पांडे, गोविंद सोनी, रामू कुशवाह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में शैलेंद्र डांगी एवं रामू कुशवाह द्वारा सभी अतिथियों, लायन सदस्यों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper