पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, PM मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया नमन
नई दिल्ली. "सरकारें आएंगी-जाएंगी, पार्टियां बनेंगी-बिगड़ेंगी, मगर ये देश रहना चाहिए, देश का लोकतंत्र रहना चाहिए." भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के यह शब्द आज भी भारतीय राजनीति में उनकी सोच, देश के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद दिलाते हैं. आज अटल बिहारी वाजपेयी की आठवी पुण्यतिथि है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह समेत तमाम नेताओं ने 'सदैव अटल' समृद्धि स्थल पर जाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम दिग्गज नेताओं ने X पर पोस्ट कर उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है.
साभार आज तक

