खरगोन में गरजे पीएम मोदी, वोट जिहाद चाहिए या राम राम राज्य, कांग्रेस पर लगाया आरोप

  • Share on :

खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के खरगोन में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह एक खास समुदाय के लोगों को पीएम मोदी के खिलाफ वोट करने के लिए कह रहे हैं। पीएम मोदी ने लोगों से पूछा है कि क्या उन्हें वोट जिहाद चाहिए या राम राम राज्य। उन्होंने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने वोट जिहाद की घोषणा की है। 
उन्होंने कहा,   पाकिस्तान में आतंकी भारत के खिलाफ जिहाद की धमकी दे रहे हैं। यहां कांग्रेस के लोगों ने भी घोषणा कर दी है कि मोदी के खिलाफ वोट जिहाद करो। यानि मोदी के खिलाफ एक खास धर्म के लोगों को एकजुट होकर वोट करने को कहा जा रहा है। सोचिए, कांग्रेस किस स्तर पर उतर आई है! पीएम मोदी ने लोगों से सवाल करते हुए कहा, ''क्या आपको वोट जिहाद स्वीकार है? क्या लोकतंत्र में ये बात चल सकती है? क्या भारतीय संविधान ऐसे जिहाद की इजाजत देता है?”
पीएम मोदी ने आगे कहा,  मतदान के हर चरण के बाद कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम चरम पर पहुंच रहा है। कांग्रेस के एक पूर्व सीएम ने कहा कि हमारी सेना आतंकी हमले करती है, पाकिस्तान निर्दोष है। कांग्रेस के एक और बड़े नेता कि बेशर्मी देखिए, उन्होंने कहा कि मुंबई आतंकी हमले में भी पाकिस्तान का हाथ नहीं था। कांग्रेस के साथी दल के एक और नेता भारत को धमकी देते  हैं...कहते हैं कि पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी हुई हैं। मैं कांग्रेस के शहजादे से पूछता हूं कि आपके ये साथी जो बोल रहे हैं, इनकी मंशा क्या है? पाकिस्तान से इतनी मोहब्बत और हमारी सेना से इतनी नफरत क्यों?
पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस के इरादे कितने भयानक हैं, उसकी साजिशें कितनी खतरनाक है। ये समझने के लिए आपको उन लोगों की बातें सुननी होगी, जो 20-20, 25-25 साल कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता रहे हैं और ये लोग अब धमाधम कांग्रेस छोड़ रहे हैं। अब इनकी बाते सुनिए, एक महिला ने कहा कि मैं राम मंदिर गई, तो उसको इतना टॉर्चर किया गया कि उन्हें कांग्रेस ही छोड़नी पड़ गई। एक और व्यक्ति ने कहा कि 'कांग्रेस पर मुस्लिम लीगियों और माओवादियों ने कब्जा कर लिया है।' तीसरे ने एक और गहरी साजिश से पर्दा उठा दिया, उन्होंने कहा कि 'कांग्रेस के शहजादे का इरादा राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटने का है।'
साभार लाइव हिन्दुस्तान

 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper