PM मोदी बोले- पांच साल में देश में साढ़े 13 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले

  • Share on :

भाजपा ने गरीबों, महिलाओं, एससी-एसटी ओबीसी को विकास का सबसे बड़ा लाभार्थी बनाया है। वंचितों को वरीयता की गारंटी मोदी ने दी है, उसे हमने एक के बाद एक कदम उठाकर पूरा किया है। हमने गरीब का जीवन बेहतर करने के प्रमाणित प्रयास किए। समाज में जो अभाव था उसे दूर किया। कांग्रेस ने 50 साल पहले गरीबी हटाओं का नारा दिया था। क्या कांग्रेस ने अपना वादा पूरा किया। पीएम ने कहा कि एक और आंकड़ा बताता हूं। साढ़े 13 करोड़ ये एमपी की कुल आबादी से भी ज्यादा है। पांच साल में देश में साढ़े 13 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। ये मोदी की गारंटी का नतीजा है और जब मोदी गारंटी देता है, जब भाजपा गारंटी देती है तो वो जमीन पर उतरती है। घर-घर पहुंचती है। मोदी यानी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी। 
मैं मध्यप्रदेश की बहनों को याद दिलाने आया हूं कि मोदी ने आपको जो गारंटी दी थी, वो पूरी हो गई है। राज्यसभा में 33 फीसदी सीटें आरक्षित करने का कानून पास हुआ। 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' देश ने नया इतिहास रच दिया है। माताएं बहनें दशकों  से इंतजार कर रही थीं, ये कहा जाने लगा कि नहीं हो पाएगी। मोदी है तो हर गारंटी पूरी होने की गारंटी है।
कांग्रेस जंग लगा हुआ लोहा है, जो बारिश में रखा-रखा खत्म हो जाता है। भाजपा आज वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेने ला रही है। स्टेशनों का कायाकल्प कर रही है। भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन की प्रशंसा हर कोई कर रहा है। ये भी कांग्रेस को नहीं पच रहा है। भाजपा सरकार ने नया संसद बनाया, आने वाली सदियों तक देश की सेवा करे। भारत का अपना संसद भवन बना, पूरा देश इसकी प्रशंसा कर रहा है। लेकिन कांग्रेस ने पहले दिन से विरोध करना शुरू कर दिया। भारत कोई भी उपलब्धि हासिल करे कांग्रेस को पसंद नहीं आता। कांग्रेस न खुद बदलना चाहती है, न देश को बदलने देना चाहती है। कांग्रेस देश को 20वीं शताब्दी में ले जाना चाहती है। हमारे फर्स्ट टाइम वोटर को एक बात बताना चाहता हूं। आपके माता पिता को आभाव में रखने के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। आज दुनिया भारत को लेकर जो कुछ कह रही है, ये सारे गौरवपूर्ण काम पहले भी हो सकते थे। कांग्रेस ने प्रजातंत्र को परिवार तंत्र बना दिया। ये सिर्फ एक परिवार का गौरव बढ़ाने में लगी रही। इन्होंने ऐसी व्यवस्था बनाई कि गरीब को हमेशा हाथ फैलाना पड़े, हर चीज के लिए निर्भर रहना पड़े। गरीब को तरसाकर कांग्रेस को ये कहने का मौका मिलता था कि हमने गरीब को कुछ दिया है। कांग्रेस ने देश को रोटी, कपड़ा, मकान में ही उलझाए रखा। आपने कांग्रेस के शासन में जो झेला वो न झेलना पड़े इसके लिए भाजपा की डबल इंजन की सरकार काम कर रही है।
एमपी में भाजपा सरकार को 30 साल पूरे हो गए हैं। जो युवा पहली बार वोट डालेंगे उन्होंने सिर्फ भाजपा सरकार को ही देखा है वे युवा सौभाग्य शाली है कि उन्होंने कांग्रेस का बुरा शासन नहीं देखा। कांग्रेस के शासन की पहचान थी। कुनीति, कुशासन और करोड़ों का करप्शन। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां के युवाओं ने अंधेरे में जीने को मजबूर गांव और शहर नहीं देखे। अपने हर कार्यकाल में भाजपा ने एमपी को नई ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास किया है। .यहां के युवाओं ने भाजपा का सुशासन ही देखा है। गेंहू उत्पादक राज्यों में एमपी को अग्रणी राज्य के रूप में देखा है।
जब इन्हें राजस्थान में मौका मिला तो कांग्रेस सिर्फ बर्बादी लाई। महाराष्ट्र में गठबंधन में शामिल होकर लूट का अपना काम बना लिया। एमपी के लिए आने वाले कुछ साल बहुत अहम हैं। ये समय भारत और एमपी को विकसित मध्यप्रदेश बनाने का है। इतने महत्वपूर्ण समय में अगर कांग्रेस जैसी परिवारवाद वाली पार्टी, हजारों-करोड़ों के भ्रष्टाचार करने वाली पार्टी को जरा भी मौका मिल गया तो एमपी को नुकसान होगा। जहां-जहां कांग्रेस गई है उस राज्य को बर्बाद कर दिया है। कांग्रेस एमपी को एक बार फिर बीमारू बना देगी।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper