सागर में जहरीली शराब का कहर: 10 लोगों की मौत, प्रशासन अलर्ट पर

  • Share on :

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली और अवैध शराब पीने से 10 लोगों की मौत हो गई। रविवार सुबह सभी को बंडा सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत का शुरुआती कारण जहरीली शराब पीना ही बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात घूघर, नौराज, बराज और आसपास के क्षेत्र के लोगों ने शराब पी थी।
इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।कलेक्टर ने लोगों से अपील है कि पिछले 24 से 48 घंटे में किसी भी तरह की शराब पी है या जहरीली शराब के लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो तुरंत स्क्रीनिंग कराएं। उन्होंने कहा कि लोग स्थानीय डॉक्टरों की टीम से संपर्क कर सकते हैं या सीधे सिविल अस्पताल पहुंचकर जांच करा सकते हैं।
कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कहा है कि डॉक्टरों की टीम सभी मामलों पर लगातार नजर रखे हुए हैं। मेडिकल और प्रशासनिक कार्रवाई की जा रही है। मृतकों में चार गांवों के लोग शामिल बताए जा रहे हैं। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है और शराब के सेवन से हुई मौतों के कारणों को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रभावित लोगों के इलाज और जांच के लिए सिविल अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। घटना से प्रभावित मुख्य क्षेत्रों में डॉक्टरों और SDM की टीम घर-घर जाकर स्क्रीनिंग कर रही है।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper