अवैध परिवहन के खिलाफ पुलिस की सख्ती ट्रैक्टर जप्त मालिक ड्राइवर पर कार्रवाई

  • Share on :

प्रदीप सिंह बघेल 
शहडोल। जिले में अबैध परिवहन के खिलाफ पुलिस की सख्ती चालू है जिसके अंतर्गत खैरहा थाना क्षेत्र के मझियार गांव में पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्राली जब्त की है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक और वाहन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सराफा नदी से अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर ट्रैक्टर-ट्राली के माध्यम से परिवहन किया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मझियार गांव के पास नदी से अवैध रेत निकाली जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ लिया।

मौके पर ट्रैक्टर चालक बद्री कोल मिला, जिससे पूछताछ की गई। पूछताछ में चालक ने बताया कि वह वाहन मालिक सुमित उर्फ लाला द्विवेदी के कहने पर नदी से रेत लेने आया था। पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर-ट्राली जब्त कर थाना ले आई।

पुलिस ने चालक और वाहन मालिक के खिलाफ खनिज अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी जिससे अवैध खनन और परिवहन दोनों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी l

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper