पुलिस थाना करैरा जिला शिवपुरी ने 24 घंटे के अंदर दो गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार किये
शिवपुरी जिला ब्यूरो चीफ हेमंत भार्गव
करैरा। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भुटिया (भा0पु0से0) , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरडी प्रजापति, प्रभारी एसडीओपी करैरा आनंद राय के निर्देशन में नाईट कोम्बिंग गस्त के दौरान थाना क्षेत्र मे अवैध शराब , अवैध हथियार, अवैध मादक पदार्थ , अवैध उत्खनन एवं स्थाई वारंटी , गिरप्तारी वारंटी , सदिग्ध चैकिंग , गुंडा व बदमाश चैकिंग करने का अभियान चलाया गया जिसमें थाना प्रभारी करैरा विनोद सिंह छाबई के नेतृत्व में पुलिस थाना करैरा की टीम ने दो गिरफ्तारी वारंटी धनीराम करण व अजेंद्र साहू निवासी नई मंडी के सामने करैरा को नई मंडी के पास करैरा से गिरफ्तार किया जिनके गिरफ्तारी वारंट मान्यनीय न्यायालय श्रीमान भूपेंद्र सिंह यादव जेएमएफसी करैरा के आरसीटी नंबर 361/26, थाना करैरा के अपराध क्रमांक 59 /26 धारा 13 जुआ एक्ट में गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे कोर्ट द्वारा दोनों वारंटी को 100- 100 का अर्थ दंड व न्यायालय उठने की सजा दी ।
सराहनीय योगदान - उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही मे शैलेन्द्र सिह चौहान प्रधान आरक्षित राजेंद्र सिंह यादव, प्रतिपाल सिंह चौहान, आरक्षक गोविंद सिंह रावत, आरक्षक चालक रामावतार गुर्जर व एनआरएस केशव लोधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

