ग्रीन पार्क फायरिंग मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग संरक्षण में

  • Share on :

अवैध देशी पिस्टल, जिंदा राउंड, ब्लैक थार और एक्टिवा जब्त, आरोपियों के खिलाफ पहले से दर्ज हैं 11 अपराध
पत्रकार :- खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र के ग्रीन पार्क में जान से मारने की नीयत से की गई फायरिंग के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध देशी पिस्टल, जिंदा राउंड, ब्लैक थार और एक्टिवा जब्त की है। घटनास्थल से फायर किया हुआ खाली खोखा भी बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 को फरियादी मोहम्मद समीर खान की शिकायत पर चंदन नगर थाने में अपराध क्रमांक 1186/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। फरियादी ने बताया कि पुराने विवाद और समझौते की बात को लेकर आरोपियों से विवाद हुआ था। इसके बाद शाम करीब 6 बजे ग्रीन पार्क कॉलोनी में डॉक्टर फारूखी के मकान के सामने आरोपियों ने उसका पीछा कर उसे रोका और जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान मोनू उर्फ मुसेफ ने पिस्टल से फायरिंग कर दी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए चंदन नगर पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और एक नाबालिग को संरक्षण में लिय

आरोपियों से हथियार और वाहन जब्त
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी मोनू उर्फ मुसेफ (20), निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी के कब्जे से अवैध देशी पिस्टल और जिंदा राउंड जब्त किए हैं। वहीं, दानिश उर्फ फाइव स्टार (18) से घटना में प्रयुक्त ब्लैक थार और अल्फाइज (18) से एक्टिवा वाहन जब्त किया गया है। मामले में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक की पहचान गोपनीय रखी गई है।

आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं 11 अपराध

पुलिस के मुताबिक, आरोपी मोनू उर्फ मुसेफ के खिलाफ पहले से 6, दानिश उर्फ फाइव स्टार के खिलाफ 4 और अल्फाइज के खिलाफ 1 आपराधिक मामला दर्ज है। आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर बाउंड ओवर भी किया जा चुका है।
पुलिस अब जब्त पिस्टल के स्रोत, उसकी खरीद-फरोख्त और घटना में अन्य लोगों की संभावित संलिप्तता की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तिलक कारोले सहित चंदन नगर थाने की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध भौतिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper