वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे के बयान पर सियासी घमासान: सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दी खुली चुनौती

  • Share on :

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के निशाने पर अब सीनियर एडवोकेट हरीश साल्वे आ गए हैं। पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने उन्होंने चुनौती दे दी है। दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान साल्वे ने सीजेपी जैसे समूहों को मिल रही फंडिंग पर सवाल उठाए थे। साथ ही उन्होंने पार्टी के नेताओं का भी नाम लिया था। अब दीपके का कहना है कि अगर उनके पास सबूत हैं, तो सरकार को सौंप दें।
अभिजीत दीपके ने कहा, 'मैं हरीश साल्वे से कहना चाहता हूं कि उन सबूतों को अमित शाह को सौंप दो। अब तक अमित शाह साबित नहीं कर पाए हैं कि हमें विदेश से फंडिंग मिल रही है। अगर हरीश साल्वे के पास सबूत हैं, तो उन्हें अमित शाह को दे दीजिए। साफ है कि उन्हें ऐसा करने में परेशानी हो रही है।'
बाहरी साजिश के हरीश साल्वे ने लगाए थे आरोप
साल्वे ने आरोप लगाए थे कि भारत के खिलाफ बाहर से कोशिशें की जा रहीं हैं। IANS से बातचीत में साल्वे ने कहा था, 'ये प्रयास बाहर से फंडेड हैं। मैं तो आरोप लगा रहा हूं कि ये बाहर से फंडेड हैं, ये बाहर से मोटिवेटेड है। और ये खासतौर से बाहर के देश, खासतौर से अमेरिका को देख लो। बड़ा नाखुश है भारत है।'
उन्होंने इस दौरान खासतौर से अमेरिका का नाम लिया था। उन्होंने कहा था, 'हमारे वित्त मंत्री ने यह कह दिया कि सब फ्री ट्रेड समझौते हो रहे हैं। कनाडा के साथ भी काफी आगे तक बात पहुंच गई है। अमेरिका के बारे में पूछा, तो उन्होंने सीधा कह दिया कि ये स्थिर हो गई है। उन लोगों को आदत पड़ गई है कि जैसा हमने कहा वैसा करो नहीं तो हम उपद्रव करेंगे।'
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper