16 दिसंबर को शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी से पहले सियासी उबाल, इधर बंगाल के मंत्री ने दे दी कब्जे की धमकी
नई दिल्ली. बांग्लादेश में हिंसा का दौर जारी है. इस बीच पश्चिम बंगाल सरकार के परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह ने एक विवादित बयान दे दिया है. उन्होंने 16 दिसंबर तक बांग्लादेश कब्जाने की बात की है. अर्जुन सिंह बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्याओं का बदला लेने का दावा किया.
मंगलवार को काकिनारा में गंगा आरती के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अर्जुन सिंह ने यह विवादित बयान दिया. उन्होंने कहा, 'हम 16 दिसंबर तक बांग्लादेश पर कब्जा कर लेंगे. अब बहुत हो चुका. बांग्लादेश के मामले में अब कोई बहाना नहीं चलेगा. बांग्लादेश में जिस तरह से हिंदुओं की हत्या की गई है, हम उसका बदला जरूर लेंगे. इसमें कोई शक नहीं है.'
अर्जुन सिंह का यह बयान ऐसे समय में आया है जब बांग्लादेश में तनाव का दौर जारी है. बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री पहले ही कह चुके हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को बांग्लादेश लौटने की इजाजत तभी मिलेगी जब वे कैदी के रूप में आएंगी.
मंगलवार को बांग्लादेश खिलाफत मजलिस के प्रमुख मौलाना मामूनुल हक ने भी ऐसा ही बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि कैदी अदला-बदली समझौते के तहत शेख हसीना को भारत से वापस लाया जाए. उन्होंने आवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हिंसा, आगजनी और हत्यारों के जरिए बांग्लादेश को अस्थिर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है.
24 नवंबर को ढाका में एक रैली को संबोधित करते हुए मामूनुल ने कहा कि शेख हसीना को बांग्लादेश की एक अदालत ने दोषी ठहराया है इसलिए उन्हें वापस लाया जाना चाहिए ताकि वे अपने अपराधों की सजा भुगत सकें.
मामूनुल का आरोप है कि इस समय भारत में रह रहे आवामी लीग के सदस्य बांग्लादेश को अस्थिर करने की रच रहे हैं. उन्होंने उन पर आगजनी, हत्याओं और अन्य हिंसक घटनाओं में शामिल होने का आरोप लगाया है. उन्होंने आवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हर स्तर पर कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने कहना है कि जब तक पिछले 15 सालों में हुई हत्याओं के मामले में सुनवाई पूरी नहीं हो जाती तब तक किसी को बख्शा नहीं जाना चाहिए.
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना 16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटने वाली हैं. शेख हसीना पिछले दो साल से ज्यादा समय से भारत में रह रही हैं. उनके प्रवक्ता ने मंगलवार को जानकारी दी कि वे 16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटेंगी.
16 दिसंबर को बांग्लादेश में 1971 के मुक्ति संग्राम की जीत की वर्षगांठ मनाई जाती है. यह पहली बार है जब हसीना ने अपनी वापसी के लिए कोई निश्चित तारीख तय की है. ऐसे में बांग्लादेश में राजनीतिक और कानूनी तनाव और बढ़ने की आशंका है.
साभार आज तक

