तिलक नगर मारपीट मामले में गरमाई राजनीति, पीड़ित परिवार की मदद में उतरी माँ करणी सेना

  • Share on :

इंदौर।मामला तिलक नगर थाना क्षेत्र का है। पिपलियाहाना क्षेत्र निवासी तनीषा ठाकुर के पिता मेड़ी ठाकुर का पिछले वर्ष निधन हो गया था। बताया जा रहा है कि पड़ोसी से हुए विवाद के बाद तनीषा ठाकुर और उनकी माँ के साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई।
तनीषा ठाकुर का आरोप है कि इसके बाद पुलिस अधिकारी द्वारा उनके, उनके मंगेतर और भाई के साथ भी मारपीट की गई। इस घटना का एक मार्मिक वीडियो तनीषा ठाकुर ने सोशल मीडिया पर वायरल किया।
वीडियो वायरल होने के बाद जब इसकी जानकारी माँ करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर धर्मेंद्र सिंह गौतम को मिली, तो उन्होंने तुरंत अपने पदाधिकारियों को थाने भेजा और मामले में कार्रवाई की मांग की।
इसी के बाद आज कुंवर धर्मेंद्र सिंह गौतम, जिला अध्यक्ष बाला ठाकुर, राजकुमार सिंह भदौरिया, शैलेंद्र सिंह चंदेल, शिशुपाल सिंह ठाकुर, केदार सिंह, मेहताब सिंह, अजीत जी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता तनीषा ठाकुर के घर पहुंचे।
कार्यकर्ताओं ने तनीषा ठाकुर को अपने साथ थाने ले जाकर पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले में निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की।
माँ करणी सेना ने कहा है कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए संगठन हर कदम पर उनके साथ खड़ा रहेगा।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper