पुलिस और वकील विवाद पर राजनीति, थाना प्रभारी को दौड़ाने पर कांग्रेस ने की निंदा
प्रवेश सिंह भोपाल
इंदौर में वकील और पुलिस के विवाद पर सियासत गरमा गई है, कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश कानून अव्यवस्था की राजधानी बन चुका है। वही उपनेता प्रतिपक्ष ने थाना प्रभारी को दौड़ाने की घटना की निंदा की है।
इंदौर मारपीट की घटना के विरोध में वकीलों द्वारा थाना प्रभारी को दौड़ाने और मऊगंज में ASI की हत्या के मामले पर सियासत गरमा गई है , पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए है।- मध्यप्रदेश कानून अव्यवस्था की राजधानी बन चुका है। भ्रष्टाचार की राजधानी बन चुका है। पूरा देश मध्यप्रदेश की ओर देख रहा है।
उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने इंदौर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जिनपर सुरक्षा का दायित्व है उनपर हमले होना दुर्भाग्यपूर्ण है। मध्यप्रदेश में पुलिस असुरक्षित है,एमपी में सेना का राज होना चाहिए। वही पूर्व मंत्री सचिन यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है।
कुल मिलाकर होली के बाद पुलिसकर्मियों पर हुए हमले की घटनाओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को कठघरे में खड़ा कर दिया है।