कोलंबो टेस्ट ड्रॉ, भारत ने 1-0 से जीती सीरीज; सोनल दिनुषा के शतक ने लंका को हार से बचाया
कोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले गए सीरीज का दूसरा मुका...
रणजीत टाइम्स | खेल समाचार
इंदौर: अभय प्रशाल, इंदौर में आयोजित मास्टर्स टेबल टेनिस स्पर्धा में प्रशांत महंत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 प्लस आयु वर्ग में मध्य प्रदेश का खिताब अपने नाम किया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने बेहतरीन खेल कौशल, अनुभव और आत्मविश्वास का परिचय दिया, जिससे वे चैंपियन बनने में सफल रहे।
इस जीत के साथ ही प्रशांत महंत का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हो गया है। अब वे मई माह में पुणे में आयोजित होने वाली नेशनल मास्टर्स टेबल टेनिस स्पर्धा में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
खेल प्रेमियों और टेबल टेनिस समुदाय ने उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
© राजनीति 24 न्यूज़ . सर्वाधिकार सुरक्षित । वेबसाइट सहज इन्फोटेक द्वारा डिज़ाइन की गई