महाराणा प्रताप एवं छत्रसाल महाराज की जयंती पर निकली प्रताप पराक्रम यात्रा

  • Share on :

इंदौर। आज दिनांक को महाराणा प्रताप जयंती एवं छत्रसाल महाराज की जयंती दिवस के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष अनुसार करनी सेना भारत एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा प्रताप पराक्रम यात्रा का आयोजन किया गया। यह वाहन रैली बापट चौराहे से प्रारंभ होकर विजयनगर चौराहे से होते हुए महाराजा छत्रसाल चौराहे (बॉम्बे हॉस्पिटल) पर संपन्न हुई। 


इस अवसर पर महाराज छत्रसाल जी के चरणों में माल्यार्पण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अनेक क्षत्रिय सरदार एवं क्षत्राणियां उपस्थित रहीं। हजारों की संख्या में राजपूत सरदार एवं क्षत्राणियां वाहनों में भगवा ध्वज लेकर यात्रा में शामिल हुए। यह निश्चित रूप से एक ऐसा अवसर था जिसमें महाराणा प्रताप एवं छत्रसाल जी की जयंती एक साथ आई और राजपूत सरदार अपनी शक्ति का प्रदर्शन मर्यादा में रहकर करते हैं।


प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी विश्वशांति यज्ञ का आयोजन अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह पवार द्वारा किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुंवर धर्मेंद्र सिंह गौतम जी, विशिष्ट अतिथि सुमेर सिंह सोलंकी जी, सोनू ठाकुर, गोलू ठाकुर, रितेश बंटी ठाकुर, रिंकू ठाकुर, शैलेंद्र सिंह चंदेल, गौरव राजावत, दरबार सिंह बुंदेला, समरेंद्र सिंह चौहान, प्रकाश सिंह पंवार, हर्षित सिंह ठाकुर, गौरव चौहान, अक्षत सिंह, बबलू ठाकुर, विवेक चौहान, अभिषेक सेंगर, रणवीर रघुवंशी, पूर्व पार्षद सरोज चौहान, जय सिंह पंवार, राकेश पंवार, रोहन ठाकुर, दिव्यांशु ठाकुर और अन्य समाजजन उपस्थित थे।


कार्यक्रम में शामिल सभी गणमान्य व्यक्तियों ने महाराणा प्रताप एवं छत्रसाल महाराज के बलिदान और पराक्रम की याद ताजा की और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper