देवास में प्रवीण श्रीवास्तव स्मृति अलंकरण सम्मान समारोह संपन्न

  • Share on :

पत्रकार :-  खुशबू श्रीवास्तव
देवास। लोक संस्कृति, लोक साहित्य, लोक भाषा एवं सामाजिक क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले व्यक्तित्वों के सम्मान हेतु जन चेतना मंच द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला “प्रवीण श्रीवास्तव स्मृति अलंकरण सम्मान समारोह” इस वर्ष भी गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह आयोजन स्वर्गीय प्रवीण श्रीवास्तव के पुण्य स्मरण पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व महापौर रेखा वर्मा रहीं। वहीं वरिष्ठ पत्रकार एवं अधिवक्ता राजेश मालवीय, संस्था संरक्षक आभा निगम एवं पार्षद आलोक साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
जन चेतना मंच की संस्थापक श्रीमती तश्मि प्रवीण श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में बताया कि सम्मानित किए गए सभी व्यक्तित्व अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दे रहे हैं और समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
मुख्य अतिथि रेखा वर्मा ने कहा कि स्व. प्रवीण श्रीवास्तव का सामाजिक जीवन में योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने अपने जीवन में सेवा को सर्वोपरि रखा और विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रहकर समाज को दिशा दी।
विशेष अतिथि राजेश मालवीय ने कहा कि समाज सेवा में समर्पण की भावना अत्यंत आवश्यक है, जिससे समाज का वास्तविक उत्थान संभव होता है।
पार्षद आलोक साहू ने कहा कि प्रवीण श्रीवास्तव हमेशा अपने कार्यों को निष्ठा और लगन से करते थे, आज के युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण अजय श्रीवास्तव द्वारा दिया गया। समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया, जिनमें शासकीय अधिकारी संजीव सक्सेना, मनीष खरे, पत्रकारिता क्षेत्र से राजेश मालवीय, स्वास्थ्य विभाग से अंजू शर्मा, खेल जगत से निपुण सांगते, बसेरा आश्रम के संचालक दिनेश चौधरी सहित अन्य समाजसेवियों को अलंकृत किया गया। विशेष योगदान के लिए रेखा वर्मा का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का संयोजन आदित्य श्रीवास्तव एवं दीपक श्रीवास्तव ने किया, जबकि संचालन श्रीमती आभा निगम ने किया।
इस अवसर पर राजेश निगम, समाजसेवी ममता श्रीवास्तव, कायस्थ विकास परिषद महिला अध्यक्ष मंजू निगम, शिवानी श्रीवास्तव, कर्णिका श्रीवास्तव एवं उर्वशी श्रीवास्तव सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।
अंत में आभार प्रदर्शन शीतल निगम द्वारा किया गया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper