श्री चौबीस अवतार मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर
देपालपुर। विश्व प्रसिद्ध श्री चौबीस अवतार मंदिर में प्रति वर्ष की तरह इस साल भी गुरु पूर्णिमा धूमधाम से मनायी जायेगी. जिसकी तैयारी पूरी जोरों से चल रही है.
मंदिर ट्रस्ट के सचिव चिंटू वर्मा ने बताया कि अन्य वर्षो की भांति इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संस्था द्वारा गुरुपूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है. इसमें सुबह सात बजे से आठ बजे तक परम पूज्य गुरुदेव 1008 ब्रह्मलीन जयकरण दास जी महाराज की पादुका का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया जायेगा. उसके बाद वेदमंत्र,भजन संकीर्तन, सत्संग व भंडारे का आयोजन किया जायेगा. गुरुपूजा महोत्सव की तैयारी को लेकर गुरु मंदिर व श्री चौबीस अवतार मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है. कार्यक्रम स्थल पर विशाल पंडाल का निर्माण कराया गया है तथा जगह जगह तोरन द्वारा बनाया गया है. श्रद्धालुओं को ठहरने व भोजन की व्यवस्था की गयी हे.. उल्लेखनीय हे कि गुरु पूर्णिमा पर कई प्रदेशों से गुरु भक्त चौबीस अवतार मंदिर बड़ी संख्या में पहुंचते हैं..
श्री चौबीस अवतार मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित राजेश शास्त्री ने बताया की गुरुपूजा प्रेम भाव की ऐसी बारिश है. जिसमें गुरु व शिष्य दोनों भीगते हैं. उन्होंने कहा कि शताब्दी पूर्व आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा के दिन महर्षि वेद व्यास का अवतरण हुआ था. उनके शिष्यों ने इसी अवतरण दिवस को व्यास पूर्णिमा का नाम दिया. गुरु महिमा सुनाते हुए उन्होंने कहा कि गुरुपूजा श्रद्धा, भाव व विश्वास का पर्व है. मन वचन से गुरु आज्ञा का पालन करने को गुरुपूजा कहते हैं. इस दिन सतगुरु अपने कृपा की वर्षा शिष्य वर्ग पर करते है और भक्त उसका रसपान कर आनंद विभोर हो जाता है. उन्होंने कहा कि गुरु का प्रेम अदृश्य होता है, गुरु किसको क्या क्या दे जाते है शिष्यों को पता तक नहीं चलता है.
इसी प्रकार चटवाडा स्तिथ हनुमान मंदिर पर संत रघु नंदन दास जी महाराज के सानिध्य में, ग्राम कटकोदा में श्री भगवान दास जी महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन होगा...

