कौशल विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री मनीष सिंह और संचालक श्री वसंत कुर्रे ने इंदौर में ड्राईवर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट का किया निरीक्षण
प्रशिक्षणार्थियों से की चर्चा - अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
इन्दौर । तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के प्रमुख सचिव श्री मनीष सिंह एवं कौशल विकास विभाग के संचालक श्री वसंत कुर्रे ने गुरूवार को इंदौर के संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था परिसर में स्थित ड्राईवर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अतिरिक्त संचालक कौशल विकास श्री डी. एस. ठाकुर और संयुक्त संचालक कौशल विकास इंदौर संभाग श्री सतीश मोरे भी उपस्थित थे।
प्रमुख सचिव श्री मनीष सिंह द्वारा ड्राइविंग स्कूल के विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी ली गई। उन्होंने संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रशिक्षणरत ड्राइवर्स एवं पीएम कौशल विकास बैच की महिला प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण संबंधित चर्चा भी की। डीटीआई प्रभारी श्री निखिल पंडित द्वारा अधिकारियों को जानकारी दी गई।
निरीक्षण के दौरान संस्था की प्राचार्य श्रीमती रीना सोलंकी, प्राचार्य वर्ग 2 श्री गौरव आर्य, संयुक्त संचालक कार्यालय से अधिकारीगण श्रीमती प्रिया बामने, श्री सचिन अग्रवाल एवं संस्था से सर्वश्री शरद शर्मा, महेश जारवाल, संजय कुमार जैन , गौरव सिंघल, अविनाश धाकड़े, सीताराम रावत एवं अन्य प्रशिक्षण अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

