वृत्त आंतरिक क्षेत्र क्र २,आबकारी  इंदौर की कार्यवाही

  • Share on :

आदित्य शर्मा
इंदौर। कलेक्टर  महोदय जिला-इंदौर , श्री शिवम वर्मा जी के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी जी  के द्वारा दिये निर्देशानुसार तथा कंट्रोलर महोदय देवेश चतुर्वेदी जी ,डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल जी के नेतृत्व में आज दिनांक  08/02/2026 को वृत्त आंतरिक 2  प्रभारी जया मुजाल्दे एवं पलासिया प्रभारी प्रियंका रानी चौरसिया ने अपनी टीम के साथ सिंहासा क्षेत्र में प्रातःगश्त के दौरान जवाहर टेकरी से कुख्यात ब्लेकर आनंद चौहान के घर के सामने  से दोपहिया वाहन MP09 VH7357 से 95 पाव देशी मदिरा मसाला जब्त की गई ।इसके अलावा एक अन्य कार्यवाही में शांति नगर के एक कुख्यात ब्लेकर सुभाष पवार के घर के सामने से एक बिना नंबर प्लेट की दोपहिया वाहन हीरो डेस्टिनी सफेद रंग पर गाड़ी की डिक्की से एवं हरे रंग के एक झोले से कुल 75 पाव देसी मदिरा बरामद की गई ।दोनों आरोपी के विरुद्ध म.प्र.आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1)  क के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।जब्त मदिरा एवं वाहन की कुल कीमत लगभग 145000रुपए निकाली गई है। आज की कार्यवाही में वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक जया मुजाल्दे एवं प्रियंका रानी चौरसिया आबकारी आरक्षक उस्मान मिर्जा ,एलन बघेल ,तरुण जाट,अजय चंद्रवत और ड्राइवर रफीक चाचा  का सराहनीय योगदान रहा ।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper