वृत्त आंतरिक क्षेत्र क्र २,आबकारी इंदौर की कार्यवाही
आदित्य शर्मा
इंदौर। कलेक्टर महोदय जिला-इंदौर , श्री शिवम वर्मा जी के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी जी के द्वारा दिये निर्देशानुसार तथा कंट्रोलर महोदय देवेश चतुर्वेदी जी ,डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल जी के नेतृत्व में आज दिनांक 21.04.2026 को वृत्त आंतरिक 2 प्रभारी जया मुजाल्दे ने अपनी टीम के साथ बीजलपुर क्षेत्र में सायं कालीन गश्त के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना पर ट्रेजर टाउन कॉलोनी के पीछे छापरी नामक स्थान पर मैदान से दोपहिया वाहन नीले रंग की activa MP09 UR8565 से 75 पाव देशी मदिरा मसाला व प्लेन के जब्त की गई ।आबकारी का वाहन देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया ।आरोपी के विरुद्ध म.प्र.आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।जब्त मदिरा एवं वाहन की कुल कीमत लगभग 86000 रुपए निकाली गई है।
आज की कार्यवाही में वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक जया मुजाल्दे एवं आबकारी आरक्षक उस्मान मिर्जा ,एलन बघेल और ड्राइवर रफीक चाचा का सराहनीय योगदान रहा ।

