उज्जैन में सवा लाख लड्डुओं का निर्माण शुरू, कलेक्टर ने किया भट्टी पूजन

  • Share on :

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा आज प्रातः 8 बजे भट्टी पूजन कर भोग बनाने का शुभारंभ किया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी आशीष शर्मा ने बताया कि परंपरा अनुसार यह भोग भस्म आरती पुजारी के माध्यम से भगवान श्री महाकालेश्वर को अर्पित किया जाता है।
इसके पश्चात यह भोग मंदिर में श्री महाकालेश्वर भगवान जी के दर्शन हेतु आने वाले भक्तों में वितरित किया जाता है। इस वर्ष श्री महाकालेश्वर भगवान को शासकीय पुजारी घनश्याम शर्मा, संजय शर्मा, विकास शर्मा, मनोज शर्मा व समस्त जनेऊ पाती पुजारी परिवार के माध्यम से सवा लाख लड्डुओं का भोग अर्पित किया जा रहा है।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper