राष्ट्रीय गीत विवाद पर इंदौर में विरोध प्रदर्शन, विभिन्न वार्डों में पुतला दहन

  • Share on :

पत्रकार खुशबू श्रीवास्तव
 इंदौर।राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् को लेकर हुए विवाद के बाद इंदौर शहर में विरोध तेज हो गया है। इसी क्रम में शहर के विभिन्न वार्डों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। जानकारी के अनुसार, शहर के करीब 85 वार्डों में प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया और भारत माता की जय के नारों के साथ राष्ट्रीय गीत गाया गया।
यह विरोध उस घटना के बाद सामने आया, जिसमें कांग्रेस की महिला पार्षदों — फोजिया शेख, फोजिया शेख अलीम और रुबीना इकबाल — द्वारा सदन में राष्ट्रीय गीत गाने से इनकार किए जाने की बात सामने आई थी। इस घटना को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई।
वार्ड क्रमांक 16 में आयोजित विरोध प्रदर्शन में पार्षद सोनाली मुकेश धरकर विशेष रूप से मौजूद रहीं। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग के पूर्व नगर अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण साहू, मंडल महामंत्री जुन्नु दुबे, मुकेश धरकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया और एक स्वर में राष्ट्रीय गीत का सम्मान बनाए रखने की बात कही। इस दौरान नेताओं ने कहा कि राष्ट्रगीत का सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है और इसका अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।
मंडल महामंत्री जुन्नु दुबे ने कहा कि यदि इस प्रकार की घटनाएं दोबारा होती हैं, तो पार्टी कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रखेंगे। साथ ही उन्होंने संबंधित जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई।
विरोध प्रदर्शन के दौरान पूरे क्षेत्र में देशभक्ति के नारे गूंजते रहे और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय एकता एवं सम्मान बनाए रखने का संकल्प लिया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper