नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान अंतर्गत जन-जागरूकता क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित
खेलों के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश
संवाददाता दिलीप पाटीदार
धार। नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत पुलिस लाइन धार खेल परिसर स्थित पुलिस क्रिकेट ग्राउंड पर नशामुक्ति जन-जागरूकता क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
इस अवसर पर कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से खेल, शिक्षा एवं सकारात्मक गतिविधियों से जुड़कर नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को "नशे से दूरी है ज़रूरी" की शपथ दिलाई तथा स्वयं नशे से दूर रहने एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में जिला पुलिस बल, विशेष सशस्त्र बल (विसबल), जिला प्रशासन, जिला चिकित्सालय, बैंक, पत्रकार, जिला अभिभाषक संघ तथा टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन की टीमों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए खेल भावना के साथ नशामुक्त समाज का संदेश दिया।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना, पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय डावर, संबंधित अधिकारी सहित प्रतियोगिता में सहभागी सभी टीमों के खिलाड़ी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य खेलों के माध्यम से युवाओं एवं आमजन में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा देना है।

