इंदौर निगम में जनसुनवाई, 54 आवेदन प्राप्त

  • Share on :

आदित्य शर्मा
इंदौर। नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल ने निगम मुख्यालय में जनसुनवाई कर नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में राजस्व, मार्केट, भवन अनुज्ञा, स्वास्थ्य, रिमूव्हल, सीवरेज और जनकार्य विभाग से संबंधित 54 आवेदन प्राप्त हुए। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का नियमानुसार तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान निगम कामगार कर्मचारी यूनियन के विभिन्न संगठनों और वाल्मीकि समाज की चारों पंचायतों के वरिष्ठजनों ने कर्मचारियों से जुड़ी मांगों को लेकर आयुक्त से चर्चा कर ज्ञापन सौंपा। आयुक्त ने मांगों पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper