पंजाब में निकाय चुनाव का दंगल: आठ नगर निगमों और 97 परिषदों-पंचायतों के लिए वोटिंग जारी, चुनावी हिंसा से गरमाया माहौल
पंजाब। पंजाब में आज स्थानीय निकाय चुनावों के लिए मतदान चल रहा है. राज्य के आठ नगर निगमों, 76 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों में सुबह से ही मतदाता अपने अधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं.
इस चुनाव में राज्य की सत्ताधारी पार्टी 'आप' (AAP) ने सबसे ज्यादा 1,801 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं. इसके बाद कांग्रेस के 1,550, बीजेपी (BJP) के 1,316, शिरोमणि अकाली दल (SAD) के 1,251 और बहुजन समाज पार्टी (BSP) के 96 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं.
इन सबके अलावा 1,528 निर्दलीय उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इन स्थानीय निकायों के लिए कुल 35,45,567 पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें 17,11,635 महिला वोटर शामिल हैं.
-हमले में गंभीर रूप से घायल हुए जगदेव सिंह जग्गा को तुरंत स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन हालत नाजुक होने के चलते डॉक्टरों ने उन्हें लुधियाना के डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया. बताया जा रहा है कि हमला चुनावी रंजिश के चलते किया गया. घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ अस्पताल और घटनास्थल के आसपास जुटनी शुरू हो गई.
रायकोट में नगर काउंसिल चुनाव के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार जगदेव सिंह जग्गा पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि ये हमला आम आदमी पार्टी के विधायक हाकम ठेकेदार के समर्थकों ने किया.
साभार आज तक

