पंजाब पुलिस का ऐतिहासिक 'ऑपरेशन शाहिद': इथियोपिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया 5 लाख का इनामी गैंगस्टर अफरीदी
अमृतसर। विदेशों में बैठकर पंजाब में रंगदारी और टारगेट किलिंग का नेटवर्क चलाने वाले भगोड़े गैंगस्टरों पर पंजाब पुलिस ने अब तक का सबसे बड़ा और अनोखा प्रहार किया है। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने अफ्रीकी देश इथियोपिया से मोस्ट वांटेड गैंगस्टर गुरविंदर सिंह उर्फ अफरीदी को सफलतापूर्वक डिपोर्ट कराकर भारत वापस ले आई है।
पंजाब सरकार की तरफ से 5 लाख रुपए के इनामी घोषित गैंगस्टर अफरीदी को लेकर AGTF की विशेष टीम रविवार (8 नवंबर 2026) सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पहुंची। पंजाब पुलिस के इतिहास में किसी अफ्रीकी देश से किसी भगोड़े गैंगस्टर को वापस लाने का यह पहला मामला है।
पंजाब पुलिस के पुलिस महानिदेशक (DGP) और AGTF के अधिकारियों के अनुसार, इस पूरे ऑपरेशन को 'ऑपरेशन शाहिद' नाम दिया गया था।
AGTF के एसपी बिक्रम बराड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एशिया, दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका के कई देशों में लगातार सर्विलांस और खुफिया इनपुट जुटाए।
पंजाब पुलिस की तरफ से हाल ही में गठित 'ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्सट्राडिशन सेल' ने केंद्रीय गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय (MEA) और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर इथियोपिया में अफरीदी को ट्रैक किया और उसे डिपोर्ट करवाया।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

