ऑपरेशन क्लीन स्वीप के अंतर्गत विदिशा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई: 29.94 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

  • Share on :

थाना शमशाबाद पुलिस ने ब्राउन शुगर, स्कूटी, नकदी एवं 3 मोबाइल सहित कुल ₹4 लाख 44 हजार की सामग्री की जप्त
धर्मेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट
विदिशा। पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के कुशल निर्देशन में जिले में ऑपरेशन क्लीन स्वीप के अंतर्गत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) लटेरी श्री अमरेश बोहरे के मार्गदर्शन में थाना शमशाबाद पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थाना शमशाबाद पुलिस द्वारा लटेरी-शमशाबाद रोड पर ग्राम कोलुआ के पास कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर (पाउडर) के दो पैकेट बरामद किए गए। इनमें एक पैकेट से 23.40 ग्राम एवं दूसरे पैकेट से 06.54 ग्राम, इस प्रकार कुल 29.94 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹3,00,000/- है।इसके अतिरिक्त पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर की सफेद रंग की सुजुकी एक्सेस स्कूटी, नकदी एवं तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए। इस प्रकार पुलिस द्वारा कुल ₹4,44,250/- की सामग्री जब्त की गई है।ओमप्रकाश पिता सावरलाल तवर, उम्र 20 वर्ष, निवासी कोटड़ी, थाना घटोली, जिला झालावाड़ (राजस्थान)।
सौरभ पिता लाखन सिंह राजपूत, उम्र 24 वर्ष, निवासी गल्ला मंडी रोड, विदिशा।
दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से ब्राउन शुगर के स्रोत एवं इसके लाने-ले जाने के नेटवर्क के संबंध में विस्तृत अनुसंधान किया जा रहा है।
अवैध ब्राउन शुगर 29.94 ग्राम – अनुमानित कीमत ₹3,00,000/-
सफेद रंग की सुजुकी एक्सेस स्कूटी (बिना नंबर) – अनुमानित कीमत ₹80,000/-
नगद राशि – ₹24,250/-
तीन मोबाइल फोन – अनुमानित कीमत ₹40,000/-
कुल ₹4,44,250/- की सामग्री जप्त की गई। निरीक्षक आशुतोष सिंह, निरीक्षक मोहर सिंह मंडेलिया (रक्षित केंद्र), उप निरीक्षक रमन सिंह, सउनि(एम) सिद्धांत भदोरिया सउनि पवन जैन, प्रआर कुलदीप चंदेल, प्रआर सुनील पुरी, प्रआर कृष्णकुमार मिश्रा, प्रआर कमल रघुवंशी, प्रधान आरक्षक राकेश शर्मा, महेश पाठक, राजेन्द्र आर्य, आर अमर दांगी, आर शरद रैकवार, आर अखिलेश राजावत, आर अजय सिकरवार, आरक्षक दीपक पाल, दिलीप ठाकुर, विष्णु तोमर, सोमेश शुक्ला, सुमेर सिंह, घनश्याम सहरिया एवं दीपक राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।विदिशा पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशे के अवैध कारोबार एवं मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल डायल - 112 या नजदीकी थाना पुलिस को सूचित करें तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper