यमन की राजधानी सना पर सऊदी अरब का भीषण हवाई हमला, 33 की मौत और 39 घायल
सना। सऊदी अरब ने हूतियों के कंट्रोल वाली यमन की राजधानी सना के पास एक कई हवाई हमले किए हैं। हूती संचालित समाचार एजेंसी सबा ने बताया कि इन हमलों में कम से कम 33 लोग मारे गए हैं और 39 घायल हए हैं। हालिया महीनों में सऊदी अरब और यमन के हूतियों के बीच लड़ाई शुरू होने के बाद से यह सबसे घातक हमलों में से एक है। ये हमले रियाद एयरपोर्ट पर हुए हमले के कुछ ही घंटे बाद हुए हैं।
न्यूज एजेंसी ने बताया कि ये हमले अल-शरिया इलाके में हुए हैं और बचावकर्मी मलबे से लोगों को निकालने का काम कर रहे हैं। हूतियों ने यह भी आरोप लगाया कि सऊदी विमानों ने दो बार हमला करके बचाव कर्मियों को निशाना बनाया।
ये हमले ताइज प्रांत के एक बाजार में हुए हमले के एक दिन बाद हुए हैं, जिसमें 30 लोग मारे गए थे। यमन की सरकारी सेना ने हूतियों पर उस जगह बैलिस्टिक मिसाइल दागने का आरोप लगाया था, जबकि ईरान समर्थित समूह ने सऊदी अरह के हवाई हमलों को जिम्मेदार ठहराया था।
कई सालों के युद्धविराम के बाद इस साल जुलाई में सऊदी अरब और यमन के हूतियों के बीच फिर से संघर्ष शुरू हो गया। इस युद्ध ने मिडिल ईस्ट में पहले से चल रहे संघर्ष में नया मोर्चा खोल दिया है। इसके बाद से सऊदी अरब लगातार हूतियों के ठिकानों पर बमबारी कर रहा है। वहीं, ईरान समर्थित हूती विद्रोही सऊदी अरब के अंदर घातक हमले कर रहे हैं।
साभार नवभारत टाइम्स

