त्योंदा पुलिस की कार्रवाई: 92.600 किलोग्राम अवैध विस्फोटक सामग्री (गंधक-पोटाश) एवं 85 गचकुण्डियाँ जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार
ग्राम रसूलपुर पटाखा बाजार के पास लोडिंग ऑटो में बिक्री के लिए रखी थी विस्फोटक सामग्री, विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
धर्मेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट
विदिशा । पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कुरवाई श्रीमती शिखा भलावी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी त्योंदा के नेतृत्व में अवैध विस्फोटक पदार्थों के क्रय-विक्रय एवं भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत त्योंदा पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 92.600 किलोग्राम अवैध विस्फोटक सामग्री (गंधक-पोटाश) एवं 85 गचकुण्डियाँ जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थाना त्योंदा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रसूलपुर पटाखा बाजार के पास एक लोडिंग ऑटो में दो व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री गंधक-पोटाश एवं गचकुण्डियाँ बिक्री के उद्देश्य से रखी गई हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।प्यारे मियां पिता रहीश मियां, निवासी रायसेन गेट, जिला विदिशा।मननान पिता बन्ने खां, निवासी इछावर, जिला सीहोर।लोडिंग ऑटो की तलाशी लेने पर बोरियों में रखी 92.600 किलोग्राम गंधक-पोटाश एवं 85 गचकुण्डियाँ बरामद हुईं। पुलिस ने उक्त सामग्री विधिवत जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
आरोपियों के पास विस्फोटक सामग्री के भंडारण एवं विक्रय संबंधी वैध लाइसेंस नहीं पाए जाने पर उनके विरुद्ध धारा 9(ख), 1(ख) विस्फोटक अधिनियम एवं धारा 288 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी उप निरीक्षक गौरव रघुवंशी, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र खटीक, आरक्षक शिवम सिंह तोमर, आरक्षक शुभम शर्मा एवं आरक्षक दिलीप धाकड़ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

