जेलेंस्की की अपील पर पुतिन का बड़ा फैसला: ऑर्थोडॉक्स ईस्टर के लिए यूक्रेन में 32 घंटे का 'सीजफायर'

  • Share on :

वॉशिंगटन। पिछले चार साल से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अब एक बार फिर हालात ने नया मोड़ ले लिया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अचानक बड़ा एलान करते हुए यूक्रेन में 32 घंटे के लिए अस्थायी युद्धविराम का आदेश दिया है। यह कदम ऑर्थोडॉक्स ईस्टर के मौके पर लागू किया जाएगा। लेकिन सवाल यह है कि क्या यह शांति की वास्तविक पहल है या फिर एक और रणनीतिक चाल? लगातार तबाही, टूटते शहर और थमी हुई कूटनीति के बीच यह घोषणा एक बार फिर उम्मीद और शक दोनों को हवा दे रही है।
क्रेमलिन के अनुसार यह रोक शनिवार शाम चार बजे से शुरू होगी और रविवार के अंत तक चलेगी। इस दौरान सभी मोर्चों पर सैन्य गतिविधियां रोकने के निर्देश दिए गए हैं। यह कदम यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की उस अपील के बाद आया है जिसमें उन्होंने ईस्टर के दौरान हमलों को रोकने की बात कही थी। जेलेंस्की ने विशेष रूप से कहा था कि इस अवधि में कम से कम ऊर्जा (पावर) से जुड़ी सुविधाओं पर हमला न किया जाए। उन्होंने यह प्रस्ताव अमेरिका के माध्यम से आगे बढ़ाया था, जो दोनों देशों के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper