थाना चन्दन नगर पुलिस की त्वरित कार्यवाही - घटना के पश्चात चंद घण्टो मे थाना चंदन नगर का कुख्यात बदमाश सादिक काला व फयाज मंसूरी चन्दन नगर पुलिस की गिरफ्त में
पत्रकार खुशबू श्रीवास्तव
आरोपी सादिक काला हत्या के 02प्रकऱण मे दोषसिद्ध अपराधी है ।
आरोपी के विरूद्ध दर्ज है 01 दर्जन से अधिक अपराध
आरोपी शादिक से घटना मे प्रयुक्त अवैध प्रतिबंधित चाकू जप्त
थाना प्रभारी ने मौके घटना स्थल पर आमलोगों से अपील की है कि आदतन गुंडा बदमाश शादिक से डरने की जरूरत नहीं उसके खिलाफ भयमुक्त हो के रिपोर्ट/ कथन साक्ष्य करे।
घटना स्थल पर उपस्थित आमजनों ने तालियां बजा कर पुलिस का आभार व्यक्त किया।
दिनांक 06/03/2026 को फरियादिया नसीम बी तथा सिद्दीक पठान ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि थाना क्षेत्र का कुख्यात गुंडा बदमाश सादिक काला पिता गुलफाम निवासी सहयोग नगर इन्दौर ने अपने साथियो अज्जु बटला व फैयाज के साथ मिलकर फरियादी के घर मे घूसकर चाकू दिखाकर डराया धमकाया व गाली गलौच व मारपीट कर अवैध रूपये की माँग किया , फरियादीगण के रिपोर्ट पर प्रथक प्रथक अपराध धारा 119(1),331(6),115(2),296(ए),351(3),3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया ।
घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी चन्दन नगर द्वारा विशेष पुलिस टीम का गठन कर आरोपी की तलाश पतारसी हेतु लगाया गया । पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आरोपीगण (1) सादिक उर्फ काला पिता गुलफाम उम्र 44 निवासी सहयोग नगर इन्दौर तथा (2) फयाज पिता जाकिर उम्र 23 वर्ष निवासी ई सेक्टर चन्दन नगर इन्दौर को हिरासत मे लिया गया तथा आरोपी सादिक उर्फ काला से घटना मे प्रयुक्त खटकेदार लोहे का धारदार चाकू जप्त किया ।
आरोपी सादिक उर्फ काला पूर्व से हत्या के प्रकऱण मे दोषसिद्ध अपराधी है । आरोपी के विरूद्ध पूर्व से हत्या , हत्या का प्रयास , अवैध शस्त्र रखने, अडीबाजी , गाली गलौच व जान से मारने की धमकी के करीब 14 अपराध पंजीबद्ध है ।
आरोपी का क्षेत्र मे प्रभाव एवं आमजन के मन मे आरोपी का भय खत्म करने एवं जनता का हौसला बढाने के लिए चन्दन नगर पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास रानी पैलेस एवं आरोपी के सामान्य बैठक स्थल लाल स्कूल के पास जुलुस निकाला गया । जुलुस के दौरान आरोपी सादिक उर्फ काला द्वारा रोड पर घूटनो के बल टिककर आमजन से माफी माँगी और दोबारा अपराध न करने की कसम खाई ।
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी चन्दन नगर निरीक्षक तिलक कारोले एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

