आर.आर. पटेल का तबादला: इंदौर में खींची कार्यकुशलता की लंबी लकीर, वास्कले लेंगे

  • Share on :

राजेश धाकड़
संभागीय जनसंपर्क कार्यालय इंदौर में संयुक्त संचालक पद पर कार्यरत डॉ. आर.आर. पटेल का तबादला मुख्यालय भोपाल कर दिया गया है। डॉ. पटेल ने इंदौर में लगभग 8 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं और इस दौरान अपनी कार्यशैली, सजगता और पत्रकारों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण से एक अद्वितीय मिसाल कायम की।
छह कमिश्नर और पाँच कलेक्टरों के साथ किया कार्य
वर्ष 2017 से 2024 तक के कार्यकाल में डॉ. पटेल ने 6 संभागायुक्तों और 5 कलेक्टरों के साथ समन्वय में काम करते हुए शासन-प्रशासन के संचार तंत्र को मजबूती प्रदान की।
उन्होंने प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और अन्य वीआईपी कार्यक्रमों के दौरान अपने सटीक मीडिया मैनेजमेंट से प्रशासनिक जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाया।
पत्रकारों के प्रिय अधिकारी
पत्रकारिता जगत में डॉ. पटेल को एक ऐसे अधिकारी के रूप में याद किया जाएगा, जो न केवल हमेशा उपलब्ध रहे, बल्कि पत्रकारों की जरूरतों को समझते हुए सुविधाजनक संवाद बनाए रखा। इंदौर सहित पूरे संभाग के कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय उपस्थिति ने उन्हें विशिष्ट पहचान दी।
डॉ. पटेल को उनके मोबाइल नंबर 94251 75737 पर बधाई संदेश भेजे जा सकते हैं।
अब वास्कले संभालेंगे इंदौर की कमान
इधर, बालाघाट में पदस्थ जनसंपर्क विभाग के उप संचालक पुष्पेंद्र वास्कले सोमवार तक इंदौर में उप संचालक पदभार ग्रहण करेंगे।
वास्कले पूर्व में आलीराजपुर, दतिया, खरगोन, बालाघाट और सिंहस्थ 2016 उज्जैन में भी सेवाएं दे चुके हैं। वे अनुभवी और व्यवहारिक अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं।
उन्हें उनके मोबाइल नंबर 73540 20310 पर शुभकामनाएं दी जा सकती हैं।
डॉ. पटेल के तबादले के साथ इंदौर जनसंपर्क विभाग में एक युग का अंत और नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper