राहुल गांधी ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, पर केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने फेरा मुंह; जुबानी जंग तेज

  • Share on :

नई दिल्ली. संसद में आज एक अलग नजारा देखने को मिला जब संसद के मकर द्वार पर कांग्रेस सांसद हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर रहे थे तो राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का आमना-सामना हुआ और जुबानी जंग देखने को मिली.
इस दौरान जहां राहुल गांधी ने कांग्रेस सांसदों की तारीफ की तो वहीं केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार दोस्त बताया. वीडियो में दिख रहा है कि राहुल गांधी बिट्टू की तरफ हैंड शेक करने के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं लेकिन बिट्टू हाथ आगे नहीं बढ़ाते हैं. 'गद्दार दोस्त' वाले कमेंट पर बिट्टू ने भी तुरंत पलटवार किया और कहा कि उनका "देश के दुश्मनों" से कोई लेना-देना नहीं है. 
तीन बार कांग्रेस सांसद रह चुके रवनीत सिंह बिट्टू पहली बार 2009 में आनंदपुर साहिब से लोकसभा के लिए चुने गए थे. इसके बाद 2014 और 2019 में लुधियाना से जीते थे. खालिस्तान समर्थक कट्टरपंथी आवाजों के मुखर आलोचक माने जाने वाले बिट्टू 2024 में हुए लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हो गए.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper