पारधी डेरों पर रेड कार्यवाही – दो हत्या प्रकरणों में वर्षों से फरार आरोपी गिरफ्तार

  • Share on :

कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर कुशवाहा
कटनी। जिला कटनी में फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रीठी पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस द्वारा पारधी डेरों पर की गई सघन रेड कार्यवाही में हत्या के दो अलग-अलग प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रकरण-1 (वर्ष 2012 का हत्या प्रकरण) - थाना रीठी अंतर्गत ग्राम बूढा लतिलपुर में दिनांक 28.02.2012 को मृतक जुगराज पारधी की हत्या 10 आरोपियों द्वारा लाठी एवं बरछी से हमला कर की गई थी। इस संबंध में थाना रीठी में अप.क्र. 27/12 धारा 147, 148, 149, 294, 307, 302 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
उक्त प्रकरण में 08 आरोपी पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके थे, जबकि मुख्य आरोपी कंडल पारधी पिता बाबरू पारधी (उम्र 59 वर्ष), निवासी ग्राम बूढा ललिपुर, थाना रीठी, घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।
पुलिस द्वारा पिछले 14 वर्षों से आरोपी की सतत तलाश की जा रही थी। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने एवं पहचान बदलता रहा।
दिनांक 02.04.2026 को मुखबिर से प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर की गई रेड कार्यवाही में आरोपी कंडल पारधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।

प्रकरण-2 (वर्ष 2021 का हत्या प्रकरण) - थाना रीठी अंतर्गत ग्राम पटेहरा में दिनांक 07.07.2021 को आरोपी अनिसर पारधी पिता दीदी पारधी द्वारा बरछी से हमला कर गवन उर्फ बाबा पारधी की हत्या कर दी गई थी।
इस संबंध में थाना रीठी में अप.क्र. 270/21 धारा 302 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी अनिसर पारधी फरार चल रहा था।
लगातार पतासाजी एवं दबिश के बाद पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper