स्थाई वारंटी तामील अभियान में राजगढ़ थाना पुलिस की बड़ी सफलता, दो साल से फरार 2 वारंटी गिरफ्तार कर भेजा जेल
दिलीप पाटीदार
राजगढ़ ( धार )। राजगढ़ थाना पुलिस ने जिले में चलाए जा रहे विशेष स्थाई वारंटी तामील अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो साल से फरार चल रहे दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है। लंबे समय से पुलिस को इन आरोपियों की तलाश थी और ये लगातार गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहे थे।
माह फरवरी में चलाये जा रहे स्थाई वारंट तामील अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल बेलापुरकर के निर्देशन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरदारपुर श्री विश्वदीपसिंह परिहार के मार्गदर्शन एवं राजगढ थाना प्रभारी समीर पाटीदार के नेतृत्व में स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु एक टीम का गठन किया गया ।
राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने बताया
टीम द्वारा 02 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी 1- रेमलिया उर्फ रेमू पिता बिसन गिरवाल उम्र 25 साल निवासी चौबारा थाना राजगढ जिला धार 2- संजू उर्फ संजय पिता शम्भू भाभर उम्र 26 साल निवासी नवापाडा भण्डारिया थाना कल्याणपुरा जिला झाबुआ को दिनांक 17.02.2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय सरदारपुर मे पेश किया गया, न्यायालय से दोनो स्थाई वारंटियों का जेल वारंट प्राप्त होने पर वारंटियों को उपजेल सरदारपुर भेजा गया ।
थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। फरार आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
सराहनिय भुमिका
उक्त स्थाई वारंटी को पकडने में सउनि सैय्यद अहमद, सउनि रईश खान, सउनि जितेन्द्र सांकला, प्रधान आरक्षक प्रकाश वसुनिया, आरक्षक नरेश मेडा, आरक्षक राकेश बघेल, आरक्षक राकेश सिंगार, आरक्षक सुभाष परमार, आरक्षक भगवती प्रसाद की सराहनीय भुमिका रही है । पुलिस अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी ने उचित ईनाम की घोषणा की हैं ।

