राजगढ़ थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, जैन मंदिर से पूजा सामग्री चोरी करने वाले आरोपीयों को 24 घंटे में किया गिरफ्तार
राजगढ़ थाना पुलिस ने अपराधीयो पर कसा शिकंजा नवरत्न आराधनालय राजगढ़ स्थित जैन मंदिर से पूजा सामग्री चोरी करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार
दिलीप पाटीदार
राजगढ़ ( धार )। राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने बताया कि 7 फरवरी को मध्य रात्रि में नवरत्न आराधनालय राजगढ जैन मंदिर से अज्ञात बदमाश पुजा सामग्री चोरी कर ले गये जिस पर फरियादी नितिन चौहान की सूचना पर थाना राजगढ पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
पुलिस अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती बेला पारूलकर के निर्देशन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरदारपुर श्री विश्वदीपसिंह परिहार के मार्गदर्शन एवं राजगढ थाना प्रभारी समीर पाटीदार के नेतृत्व में उक्त घटना के आरोपी को पकडने हेतु एक टीम का गठन किया गया ।
दिनांक 09.02.2026 को टीम द्वारा आरोपी 1- पवन पिता उदयसिंह डामोर उम्र 22 साल निवासी बिरयाखेडी मोहन नगर रतलाम 2- दिनेश पिता छगन निनामा उम्र 26 साल निवासी राम नगर रतलाम को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से विभिन्न धातुओं की पुजा सामग्री करीब 40 की संख्या में की जप्त की गयी हैं ।
सराहनिय भुमिका
उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक जुली अमलियार, सह उप निरीक्षक राजेन्द्रसिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक प्रकाश वसुनिया, आरक्षक अंकित रघुवंशी, आरक्षक दिलीप डुडवे, आरक्षक सुभाष परमार की सराहनीय भुमिका रही है । राजगढ़ पुलिस थाने कि सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी ने उचित ईनाम की घोषणा की है।

