राजीव गांधी अमर रहे के नारों के साथ राजीव गांधी की जयंती मनाई

  • Share on :

खेतिया।  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेतिया के तत्वावधान में भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मनाई गई ।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश सोनिस ने आईटी क्रांति के जनक, आधुनिक भारत के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि और नमन करते हुए उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को समक्ष रखा
 ब्लॉक कांग्रेस द्वारा राजीव जी की जन्मजयंती पर वरिष्ठ कायकर्ता बाबू रतन चौधरी,नगर कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव मराठे,राजेश नाहर, सुदेश भावसार जितेन्द्र पाटिल पार्षद,रमेश एसिकर, अनिल चौधरी,इमरान कुरेशी,अभिमन्यु गोसावी,चेतन जैन,फारूक शेख,फारूक बेलिम,अशोक शिंदे,अजहर शेख़, राजू गायकवाड़         सहित कार्यकर्ताओं ने  राजीव जी के चित्र पर माल्यार्पण कर
प्रधानमंत्री के रूप में राजीव जी की  दूरदर्शी सोच और प्रगतिशील विचारों,भारत को 21वीं सदी के संकल्प, मजबूत पंचायती राज  तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण का सक्रिय भागीदार बनाने को लेकर उसे स्मरण किया।इस दौरान कार्यकर्ताओ ने राजीव गांधी अमर रहे ,जब तक सूरज चांद रहेगा,राजीव जी का नाम रहेगा के नारे लगाए
खेतिया से जितेन्द्र जोशी की रिपोर्ट

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper