राम कपूर ने कहा- इंडस्ट्री ने राखी का फायदा उठाने की कोशिश की
राखी सावंत खूब विवादों में रही हैं। उनका और विवादों का चोली-दामन का साथ रहा है। पर यह भी सच है कि उन्होंने शोबिज इंडस्ट्री में अपने दम पर खुद की जगह बनाई है। आज सब उन्हें जानते हैं कि वह राखी सावंत हैं। लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने के लिए राखी सावंत ने खूब स्ट्रगल तो किया ही, फिल्म इंडस्ट्री में भी काफी कुछ झेलना पड़ा। एक्टर राम कपूर ने एक हाल ही एक इंटरव्यू में राखी के स्ट्रगल के बारे में बात की। राम कपूर ने कहा कि इंडस्ट्री ने राखी का फायदा उठाने की कोशिश की। उन्होंने बहुत कुछ झेला और वह राखी की इज्जत करते हैं। राम कपूर ने साल 2009 में 'राखी का स्वयंवर' होस्ट किया था। तब वह न सिर्फ राखी को करीब से जाने, बल्कि उनकी इज्जत भी करने लगे। राम कपूर ने कहा, 'इंडस्ट्री ने उन्हें 'सेक्सी डांसर' की छवि में ढालने की कोशिश की। राखी सावंत का नाम आज पूरा देश जानता है। वह मुंबई में एक 3 BHK सी-फेसिंग अपार्टमेंट में रहती है, जहां मैं जा चुका हूं। इसके लिए उन्हें सलाम। यह उन्होंने खुद अपने दम पर हासिल किया है। हालांकि, राम कपूर ने यह भी कहा कि राखी सावंत जो कुछ भी कहती हैं, वह उससे सहमत नहीं हैं, पर वह उनके सफर का सम्मान करते हैं।
साभार नवभारत टाइम्स